Alanna Panday-Ivor McCray: अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अलाना अपने प्रेगनेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया सामने आ रही तस्वीरों से लगाया जा सकता है। जी हां, अपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय करते हुए अलाना अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनमें कुछ फोटोज में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि अब अलाना का लेटेस्ट पोस्ट उनके लिए आफत बन गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे?
अलाना का कैप्शन बना आफत
दरअसल, हाल ही में अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अलाना ने अपनी और इवोर मैकक्रे की फोटोज शेयर की है, जिनमें कपल खूब मस्ती करता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों खूब खुश भी हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अलाना ने अपने कैप्शन में लिखा कि अब अपने छोटे से बच्चे (बॉय) से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकते। जैसे ही अलाना का ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। हालांकि अलाना और इवोर ने इसके पहले बहुत क्यूट तरह से अपने बच्चे का जेनडर बताया है, लेकिन यूजर्स तो बस अलाना को ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने अलाना के पोस्ट पर कमेंट किया कि आपको कैसे पता कि लड़का ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि इंडिया में डॉक्टर्स को जेनडर रिवील करने की इजाजत नहीं है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि भारत में जेनडर रिवील करना गैरकानूनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्लीज अपनी सोच बदलो। इस तरह के कमेंट्स करके अब नेटिजंस अलाना और इवोर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इस पर कपल ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
Alanna Panday
अक्सर पोस्ट करती रहती हैं अलाना
बता दें कि बीते कुछ ही दिन पहले अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने फैंस के साथ अपने माता-पिता बनने की खबर को शेयर किया था। जैसे ही फैंस को ये गुड न्यूज मिली तो सब उन्हें बधाई देने लगे। इसके बाद अलाना एक के बाद एक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हालांकि अब अलाना की पोस्ट ही उनके लिए मुसीबत बन गई है।
यह भी पढ़ें- मुंबई की सड़कों पर कूड़ा उठाती दिखीं Malaika Arora, ट्रोलर बोले ‘ऑस्कर दे दें…’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines