Aditi Rao Hydari Siddharth Announcement: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि इन दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। 27 मार्च को अचानक इनकी शादी की रूमर्स जंगल में लगी आग की तरह फैल गईं। सुनने में तो ये भी आया कि कपल ने हैदराबाद में श्री रंगनायकस्वामी नाम के मंदिर में सात फेरे लिए हैं। लेकिन अब सच सामने आ गया है। खुद कपल ने इस खबर को खारिज कर दिया है। यानी इन दोनों की शादी की खबरें फेक थीं।
झूठी थी अदिति और सिद्धार्थ की शादी की खबर
अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सजरे कर कपल ने शादी पर चुप्पी तोड़ दी है और फैंस को एक और बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है जिसे सुनकर फैंस भी दंग रह जाएंगे। शादी की खबर भले ही झूठी थी लेकिन इनके रिलेशनशिप में होने की खबर 100 टका सच है। अब ये खुद कपल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में रिवील किया है। उन्होंने भले ही शादी की खबरों को झूठ बताकर फैंस का दिल तोड़ दिया है लेकिन उनका पोस्ट कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है। अब इन दोनों ने इस बैड न्यूज के साथ एक खुशखबरी भी दी है।
सगाई के बंधन में बंधे अदिति और सिद्धार्थ
दरअसल, अब इन्होंने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। जी हां, ये दोनों अब ऑफिशियली इंगेज्ड हैं। अदिति और सिद्धार्थ ने अब अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ये दोनों अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की सगाई की अंगूठी काफी यूनिक दिख रही है। बड़ी ही सादगी से इन्होंने अपनी सगाई का ऐलान किया है। हालांकि, दोनों ने अपनी सगाई की रस्म की फोटो शेयर नहीं की और न इस बात का खुलासा किया कि इनकी इंगेजमेंट कब हुई है। बस अदिति ने ये फोटो शेयर कर अपने अकाउंट से लिखा, ‘उसने हां कह दी! इंगेज्ड।’
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda ने शादी में पूरा किया बचपन का सपना, सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
कब होगी कपल की शादी?
तो सिद्धार्थ ने भी यही तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘She Said YES! Engaged।’ अब फैंस कपल को सगाई की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सेलिब्रिटीज भी इन दोनों के पोस्ट पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं। हर कोई इस वक्त ये खबर सुनकर खुश नजर आ रहा है। अब जल्द ही एक बार फिर अदिति दुल्हन बनेंगी। उन्हें ब्राइड बने देखने के लिए फैंस भी उतावले हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक इनकी वेडिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में अब फैंस को ज्यादा जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
12 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
13 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
13 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
13 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
13 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
54 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
85 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
206 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines