Ambani फैमिली के जश्न में नाचा बी-टाउन का फेवरेट कपल, Aishwarya-Abhishek का डांस वायरल

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अंबानी फैमिली के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक डांस कर रहे हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही एक अन्य वीडियो में कई और सितारे भी झूम रहे हैं।

isha Ambani pre wedding video viral

isha Ambani pre wedding video viral, image credit- Google

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: इन दिनों हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी की ही चर्चा हो रही है। होनी भी चाहिए… क्योंकि जब पार्टी इतनी ग्रैंड और शानदार होगी तो चर्चा होना तो लाजमी है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी का पहला दिन बीत चुका है, जो बेहद शानदार रहा। इस इवेंट के पहले दिन कॉकटेल पार्टी रखी गई, जिसमें सितारों ने भी अपना जलवा दिखाया। इस बीच अब इंटरनेट पर अंबानी फैमिली के जश्न से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल थिरकता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

2018 का है वायरल वीडियो

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में बी-टाउन का फेवरेट कपल यानी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन डांस करते नजर आ रहे हैं। कपल अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में ‘गल्लां गुडियां’ गाने पर डांस कर रहा है। हालांकि ये वीडियो साल 2018 का है, जब बच्चन बहू और अभिषेक ने ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में खूब डांस किया था। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन्हें पता ही नहीं कि इनके आस-पास कोई और भी है और ये अपनी ही मस्ती में झूम रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amann Singh Nagpal (@amannbeyond)

विज्ञापन

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी झूमे

इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी ताल से ताल मिलाते नजर आ रही है। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में 12 दिसंबर को आनंद पीरामल संग हुई थी। वहीं, अब अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी के बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि एक और वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण संग थिरकती नजर आ रही है। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हो रही है। इस तीन दिवसीय इवेंट में देश-विदेश के मेहमान आए हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ