'डेट' के लिए लड़के को तरस रही 'हॉट' मॉडल, 6 साल से अधूरी है डिमांड

Birmingham model Shirley Flynn: बर्मिंघम की 41 वर्षीय मॉडल Shirley Flynn ने कहा कि लड़के उससे डेट करने से डरते हैं, लोग उनके कॉन्फिडेंस को उनका घमंड समझते हैं। शर्ली ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंस होना ही चाहिए। आप दिखने में कैसी भी हों, आपको खुद से प्यार करना चाहिए।

Birmingham, model, Shirley Flynn, hot, single scared

Shirley Rosemary Flynn

Birmingham model Shirley Flynn: अक्सर लड़कियों की यह शिकायत रहती है कि लड़के उनके पीछे पड़े हैं। लेकिन बर्मिंघम की 41 वर्षीय मॉडल Shirley Flynn का दावा है कि वे पिछले छह साल से सिंगल हैं। इतना ही नहीं कोई लड़का उनसे इसलिए डेट करने से कतराता है क्योंकि वो बहुत ‘हॉट’ हैं। ब्रिटेन की मॉडल शर्ली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह दावा किया है।

विज्ञापन

मेरे हुस्न से जलती हैं लड़कियां

शर्ली ने आगे कहा कि लड़के मुझसे डरते हैं और लड़कियां मुझे इसलिए अपना दोस्त नहीं बनाती क्योंकि उन्हें मेरे हुस्न से जलन होती है, कहीं उनके बॉयफ्रेंड उन्हें छोड़कर मेरे साथ न चले जाएं। शर्ली का कहना है कि कई बार डेटिंग एप के माध्यम से उनसे लड़कों ने संपर्क किया, लेकिन अंतिम समय में वे मिलने से इनकार कर देते हैं और पिछले छह साल से ये सिलसिला की चल रहा है।

विज्ञापन

मेरे आत्मविश्वास को घमंड समझते हैं

शर्ली ने आगे कहा कि लोग उसके आत्मविश्वास को उसका घमंड समझते हैं। लड़के मुझे सोशल मीडिया पर लगातार प्यार भरे मैसेज करते हैं लेकिन जब डेट की बारी आती है तो वो मिलने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मेरे बारे में कुछ भी सोचे, मैं अपनी जिंदगी को खुलकर जीती हूं और आगे भी ऐसी ही रहूंगी। शर्ली ने कहा कि मेरे ज्यादा सुंदर होने के चलते मेरे पूर्व बॉयफ्रेंड को भी परेशानी होती थी। जब दूसरे लड़के मुझे देखते थे तो वो गुस्सा हो जाता था।

विज्ञापन

लोग क्या कहते हैं, यह सोचना आपका काम नहीं

शर्ली ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने शरीर को लेकर कॉन्फिडेंस होना चाहिए। आप दिखने में कैसी भी हो, आप खुद से प्यार कीजिए और दुनिया वाले आपके शरीर, आपके लुक्स के बारे में क्या कहते हैं इसकी चिंता करना आपका काम नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ