Salman Khan house firing case: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ कोर्ट का बड़ा आदेश

मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में लगभग 1736 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में बताया गया है कि किस तरह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस मामले में हमलावरों का ब्रेनवॉश कर हमले के लिए तैयार किया था।

Salman Khan House Firing Case

अप्रैल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। फाइल फोटो

Special MCOCA Court non bail warrant against Anmol Bishnoi: सिने अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा कपूरीसर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजे अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान सलमान घर में ही मौजूद थे।

विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी

इस पूरी घटना से सिने जगत समेत मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया था। वारदात के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस मामले की जिम्मेदारी ली थी। हाई फ्रोफाइल केस होने के चलते आनन-फानन में मुंबई पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें बनाई गईं। कई राज्यों में पुलिस की छापेमारी के बाद 15 अप्रैल को पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

सभी आरोपियों पर लगाया गया मकोका

अब तक मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग पकड़े जा चुके हैं। सभी आरोपियों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) की धाराएं लगाई गई हैं। इसी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा कपूरीसर फरार है, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

मकोका कोर्ट में चार्जशीट

इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में लगभग 1736 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। जिसमें बताया गया है कि किस तरह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस मामले में हमलावरों का ब्रेनवॉश कर हमले के लिए उकसाया और तैयार किया था। बता दें पुलिस की चार्जशीट में इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ