World Bamboo Day 2022: जानें हर साल 18 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्न बांस दिवस और क्या है इसका महत्व

World Bamboo Day 2022

World Bamboo Day 2022

विज्ञापन

World Bamboo Day 2022: दुनियाभर में हर साल 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day 2022) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाना है। जंगलों को कटने से रोकना है और मुख्य रुप से विश्व भर में बांस के संरक्षण और इसके फायदों को लेकर जागरुकता फैलाना है। विश्व बांस दिवस पहली बार औपचारिक रूप से 18 सितंबर 2009 को बैंकॉक में आयोजित किया गया था। इसे 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में शामिल किया गया था।

World Bamboo Day 2022: पहली बार इस दिन मनाया गया था विश्व बांस दिवस

विश्व बांस संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने 18 सितंबर को बैंकॉक में 2009 को पहली बार विश्व बांस दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व बांस संगठन ने 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में इस बात का ऐलान किया था कि 18 सितंबर को अब हर साल विश्व बांस दिवस मनाया जाएगा। डब्ल्यूबीओ का उद्देश्य इस दिन को मनाने के पीछे बांस की क्षमता को और अधिक विस्तार देना है। इसके अलावा दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना और सामुदायिक आर्थिक विकास आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है।

Advertisment

जानें क्या है विश्व बांस दिवस का महत्व

विश्व बांस दिवस के दिन लोगों को बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा जाता है। बांस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें शायद ही कभी दोबारा लगाने की आवश्यकता होती है। यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में से एक है। बांस कई चीज़ों में काम आता है। जिसमें फर्नीचर बनाना, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और बहुत कुछ शामिल हैं। भारत में भी इसकी खेती भारी मात्री में होती है और देश से हर साल लाखों टन बांस एक्सपोर्ट भी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ