आज जारी होगा CUET UG 2025 का रिजल्ट, एक क्लिक में यहां डाउनलोड करें नतीजे

CUET UG 2025 Result: 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। NTA नतीजों का ऐलान करेगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी।

CUET UG Result 2025

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

CUET UG 2025 Result: सीयूईटी यूजी का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। आज CUET UG 2025 के रिजल्ट जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इसके नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2025 की परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कॉलम भरने होंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस यहां पर देखिए।

CUET UG की परीक्षाएं

परीक्षा CUET UG की परीक्षाएं 13 मई से 4 जून 2025 के बीच हुई हैं। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 17 जून को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 20 जून 2025 तय की गई थी। 4 जुलाई 2025 को इसके रिजल्ट का ऐलान किया जाना है।

Advertisment

कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट देखने के लिए cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। इस पर CUET UG 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया जाएगा, उस पर क्लिक करें। जो पेज खुलकर सामने आएगा, उसमें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डाल दें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें। रिजल्ट देखने के लिए दूसरी वेबसाइट exam.nta.nic.in पर भी जा सकते हैं।


cuet.nta.nic.in पर अभी Final Answer Key का ऑप्शन सबसे ऊपर दिख रहा है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उसके ऊपर ही नया लिंक दे दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

विज्ञापन

किस साल कब आया रिजल्ट?

CUET UG 2025 के रिजल्ट को जारी करने की तारीख 4 जुलाई तय की गई है। इसके पहले 2024 में 28 जुलाई को रिजल्ट जारी हुआ। जबकि 2023 में 15 जुलाई को रिजल्ट जारी किया गया। 2022 में 16 सितंबर को रिजल्ट जारी हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ