फेक न्यूज को बढ़ाने और पकड़ने में कैसे सक्षम है AI? जानें जर्नलिज्म फील्ड में ये दोस्त है या दुश्मन

AI Impact On Journalism: आजकल के दौर में हर फील्ड में डिजिटलाइजेशन हो गया है। जर्नलिज्म में भी लोग अब टीवी से ज्यादा डिजिटल प्लैटफॉर्म की ओर बढ़ रहे हैं। AI के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह एक टूल है, जो इंफॉर्मेशन प्रोवाइड करता है, मगर कई बार इसका इस्तेमाल गलत तरीके से भी हो जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

AI Impact On Journalism: आजकल के समय में लोगों को हर चीज फोन पर या इंटरनेट पर मिलने लगी है। दरअसल, डिजिटलाइजेशन अब हर जगह है। इसका मतलब यह है कि आपको हर काम डिजीटल तरीके यानी इंटरनेट के माध्यम से करने की आदत हो गई है। चाहे बैंकिंग का काम हो या ऑनलाइन खाना मंगवाना हो और शॉपिंग भी डिजिटल तरीके से होने लगी है। अब आपको पढ़ाई भी ऑनलाइन करने का ऑप्शन मिल जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि AI के बारे में, जो धीरे-धीरे जर्नलिज्म की फील्ड में भी प्रवेश कर चुका है। आइए जानते हैं इस टूल का जर्नलिज्म पर क्या इंपैक्ट पड़ता है।

जर्नलिज्म और AI का क्या संबंध?

जर्नलिज्म की फील्ड में AI टूल मददगार भी साबित हुआ है और कई बार इसका इस्तेमाल गलत तरीकों से भी हो जाता है। दरअसल, फैक्ट चेक, डाटा से लेकर जरूरी जानकारियों को तुरंत प्राप्त करने के लिए एआई या चैट जीपीटी का प्रयोग किया जा सकता है। इससे आपको बहुत कम समय में जानकारी मिल जाती है। मगर AI टूल के इस्तेमाल के कई नुकसान भी है। जैसे फेक न्यूज में इसका बढ़ावा।

Advertisment

फेक न्यूज में AI की भूमिका?

एआई की मदद से डीपफेक टेक्नोलॉजी में किसी भी इंसान की आवाज और तस्वीर को नकली और नया बनाया जा सकता है। इससे गुमराह करने के लिए कई बार फेक वीडियोज और तस्वीरें बनाई जाती है। AI टूल्स जैसे Chat GPT, GPT-4 पर मिलने वाले फैक्ट्स भी हमेशा सही नहीं होते हैं। कई बार ये गलत इंफॉर्मेशन देकर गलत कंटेंट क्रिएट कर देते हैं। हैकर्स और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली एजेंसियों को भी इसका फायदा मिलता है।

झूठी खबरें फैलाने में तेज

हालांकि, कई बार AI न्यूज एजेंसियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मगर झूठी खबरें फैलाने में AI भी बड़ा रोल है। AI से चलने वाले बॉट्स सोशल मीडिया पर झूठी खबरों को तेजी से फैलाते हैं। इनकी मदद से पोस्ट्स, शेयर्स और लाइक्स को रीट्वीट करके उन्हें सही बताया जाता है।

क्यों जरूरी है  AI कोर्स?

AI का कोर्स करना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि इसकी मदद से जर्नलिज्म के छात्रों को लाभ होगा। दरअसल, इस फील्ड में लोगों को हमेशा नई तकनीकों को सीखना होता है। अगर आप भी इसके कोर्स के लिए कोई अच्छा इंस्टीट्यूट ढूंढ रहे हैं, तो ISOMES को जॉइन कर सकते हैं। ISOMES एक प्रतिष्ठित मीडिया संगठन है, जो न्यूज़ 24, E24, BAG फिल्म्स और दर्शन 24 से जुड़ा हुआ है। आप इनके शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से AI के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ