Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

rajresults.nic.in LIVE: RBSE Rajasthan Board 12th Result OUT: 96.23 प्रतिशत रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 5 छात्रों ने किया 1st रैंक पर टॉप

Rajasthan Board RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE के परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित किये जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 31, 2026 11:11 IST
Rajasthan Board RBSE 12th Result

Rajasthan Board RBSE 12th Result OUT Today Live Updates: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 31 मार्च की सुबह 10 बजे जारी कर दिये जाएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक देख सकेंगे.

RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं.
  • इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद RBSE Senior Secondary (12th) Result 2026 पर क्लिक करें.
  • परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करें और इसके बाद आप इसे यहां से सेव या डाउनलोड कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Direct Link: यहां से करें रिजल्ट चेक

rajeduboard.rajasthan.gov.in

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में कई जानकारी होगी. रिजल्ट में परीक्षा बोर्ड का नाम, स्कूल का नाम और जिला कोड, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि (DOB), चुने गए विषय, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत, प्राप्त ग्रेड और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) सभी जानकारी शामिल होंगी.

---विज्ञापन---

रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026

राजस्थान बोर्ड RBSE 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र रीचेकिंग कराना चाहते हैं. वह रीचेकिंग के लिए स्कूल के माध्यम आवेदन कर सकेंगे. जबकि सप्लीमेंट्री परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जा सकती है. इन सभी के बारे में अधिक जानकारी छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से जुड़े अपडेट्स के लिए इस खबर के साथ बने रहें.

11:11 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं में किसने किया टॉप?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं. इन परीक्षाओं में अलग-अलग स्ट्रीम से कई छात्र टॉपर रहे हैं. साइंस स्ट्रीम टॉपर से 1st रैंक पर 5 टॉपर हैं जिन्होंने 499 अंक प्राप्त किये हैं. सोनू मेहरा, दीपिका रंकावत, दिव्या भाड़ू, निकिता, रिषिता इन सभी ने टॉप किया है. आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर पहली रैंक पर 3 टॉपर हैं. इन छात्रों ने 498 अंक प्राप्त किये हैं. इनमें नरपत, नव्या मीना और नैनसी चौधरी शामिल हैं. कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर से 1st रैंक पर वर्षा रानी टॉपर हैं. वर्षा रानी ने 496 अंक प्राप्त किये हैं.

10:58 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: कैसा रहा छात्र-छात्रों का रिजल्ट

आर्ट्स स्ट्रीम

-छात्र: 95.80%

-छात्राएं: 98.95%

कॉमर्स स्ट्रीम

- छात्र: 98.66%

- छात्राएं: 99.51%

साइंस स्ट्रीम

- छात्र: 92.64%

- छात्राएं: 96.42%

10:23 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: कैसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

- आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54% रहा

- कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 93.64% रहा

- साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.23% रहा

10:17 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं में नव्या में किया टॉप

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा में नव्या ने टॉप किया है. नव्या ने कुल 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं.

10:14 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का कुल पासिंग पर्सेंट ओवरऑल 96.23 रहा है.

10:10 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: आ गया 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक?

- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

- होमपेज पर दिए गए ‘News Update’ पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Examination Results – 2026’ पर जाएं.

- संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

Senior Secondary (Science) – 2026 Result

Senior Secondary (Commerce) – 2026 Result

Senior Secondary (Arts) – 2026 Result

- एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें.

- मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, अपने नंबर देखें और इसे डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकाल लें.

10:03 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी किया है. परीक्षार्थी ऑनलाइन वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

09:57 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट डाउन हुई तो आप रिजल्ट को डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं.

09:53 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी हो जाएगा

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों बाद रिजल्ट जारी होगा और छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

09:27 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: इन तीन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होगा.

rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in

09:24 (IST) 31 Mar 2026
RBSE 12th Result Live Updates: आज सुबह 10 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

First published on: Mar 31, 2026 09:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.