Aadhar की तरह स्टूडेंट्स का होगा Apaar कार्ड; पढ़ें वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Apaar ID Latest Update: देशभर में करीब 30 करोड़ स्टूडेंट्स हैं, जिनके लिए आपर कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा, इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं, जानिए…

School Students Unique ID

School Students Unique ID

One Nation One ID, Apaar ID For Students: देशभर के स्टूडेंट्स के लिए आधार कार्ड की तरह ‘अपार’ कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा, जो स्टूडेंट्स की पहचान होगी। यह आधार की तरह ही 12 डिजिट वाला नंबर होगा, जो एडमिशन लेते ही जारी हो जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, देशभर में करीब 30 करोड़ स्टूडेंट्स के लिए यह कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा। एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बाकी स्टूडेंट्स भी रजिस्ट्रेशन करा लें। इस कार्ड से आधार कार्ड की तरह बच्चे की एजुकेशन और करियर से जुड़ी जानकारियां अटैच होंगी।

अपार कार्ड से जुड़ेंगी यह जानकारियां

ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (Apaar) स्टूटेंड का नाम, पता, बर्थ डेट, फोटो, एजुकेशन लोन, स्कॉलरशिप, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, अवार्ड आदि जानकारियां कार्ड से जुड़ेंगी। अगर स्कूल बदल जाएगा तो अपार कार्ड नंबर वही रहेगा। डाटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। इससे एक फायदा यह होगा कि 18 साल का होने पर स्टूडेंट का नाम खुद मतदाता पहचान पत्र के लिए रजिस्टर हो जाएगा। स्टूडेंट्स को क्रेडिट स्कोर मिलेगा, जिसका फायदा हायर एजुकेशन के लिए और नौकरी के लिए अप्लाई करते समय मिलेगा। वहीं सबसे जरूरी बात कि अपार कार्ड, आधार कार्ड से भी लिंक होगा।

कैसे बनवाएं अपार और क्या फायदे होंगे?

अपार कार्ड स्कूल और कॉलेज में बनेंगे। इसे बनवाने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। इसका डाटा शिक्षण विभागों और संस्थानों से शेयर होगा। इससे जुड़े रिकॉर्ड डिजिलॉकर में उपलब्ध होंगे। नौकरी पाने के लिए भी अपार नंबर सीधा इस्तेमाल कर सकेंगे। नौकरी पाने के बाद स्किलिंग, री-स्किलिंग या अपस्किलिंग में भी इसका इस्तेमाल होगा। ट्रेनों और बसों के सफर के दौरान इस कार्ड को दिखाकर स्टूडेंट्स को किराये में छूट भी मिलेगी। ट्रेनों और बस कंसेशन में अपार नंबर का इस्तेमाल हो सकेगा। कोर्स क्रेडिट ट्रांसफर करना आसान होगा। अपार में एड सर्टिफिकेट वेरिफाइड होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ