Knowledge: एक जानवर, जिसके दूध में होता है शराब जैसा नशा; इंसानों के लिए है बेहद खतरनाक

do you know which anima milk contains alcohol? दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन एक जानवर का दूध अगर आपने गलती से पी भी लिया तो फिर डॉक्टर्स सोच में पड़ जाएंगे कि ठीक कैसे करें।

alcohol,Whiskey Alcohol,ajab,Ajab Gajab,Ajab Gajab News,ajab gajab do you know which animal milk contains alcohol ajab gajab knowledge

दूध को सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी रोजाना कम से कम एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। रात के समय गर्म दूध पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध पीने से न केवल शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। कुछ शोधों से पता चला है कि रात में गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Quora पर एक सवाल पूछा गया कि किस जानवर का दूध शराब जितना नशीला होता है? क्या आप जवाब जानते हैं?

विज्ञापन

60 फीसदी से ज्यादा अल्कोहल हथिनी के दूध में

भले ही आप इस बात पर यकीन न कर पाएं, लेकिन ये 100 फीसदी सच है कि दुनिया में एक ऐसा जानवर भी है, जिसका दूध शराब की तरह नशीला होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस जानवर का नाम मादा हाथी है। विशेषज्ञों के मुताबिक हथिनी के दूध में 60 फीसदी से ज्यादा अल्कोहल पाया जाता है। अब बात आती है, इसकी वजह की तो वह बहुत ही खास है।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं का दावा है कि चूंकि हाथी अधिक गन्ना खाता है और इसी गन्ने की वजह से अल्कोहल की मात्रा उसके शरीर में बनी रहती है। यह हाथी के दूध में भी पहुंच जाता है और हाथी का दूध पीने पर शराब जैसा नशीला हो जाता है। हालांकि, यह मत सोचिए कि आप शराब की जगह हाथी के दूध का उपयोग कर सकते हैं। ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

शोध में दावा किया गया है कि हाथी का दूध मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि इसमें खतरनाक रसायन होते हैं। हाथी के दूध में प्रोटीन के साथ-साथ फैट भी काफी मात्रा में होता है। ये इतना ज्यादा है कि अगर कोई व्यक्ति दूध पी ले तो पाचन तंत्र भी गंभीर रूप से खराब हो सकता है। हथिनी के दूध में लैक्टोज और ऑलिगोसेकेराइड का स्तर उच्च होता है, जबकि अन्य जानवरों के दूध में इसका स्तर बहुत कम होता है। यह प्रोटीन के लिए भी हानिकारक है, इसलिए भूलकर भी कभी हथिनी का दूध नहीं पीने के बारे में नहीं सोचना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ