JEE Advanced 2023: 4 जून को आयोजित होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, यहां चेक करें ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश
Edited By Niharika Gupta

JEE Advanced 2023 Exam Guidelines
Edited By Niharika Gupta

JEE Advanced 2023 Exam Guidelines
IIT JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT Guwahati कल, 04 जून, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2023 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर दो पारी में पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगी।
इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 1.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 44,000 लड़कियां हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
आईआईटी, गुवाहाटी (IIT) की ओर से जेईई- एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) टेस्ट के लिए सोमवार, 29 मई 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस्ड हॉल टिकट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए नीचे दिए दिशा-निर्देश जरूर से चेक कर लें।
परीक्षार्थी जूतों की जगह चप्पल या सैंडल पहनकर आएंगे। साधरण घड़ी पहनने की अनुमति दी गयी है। अंगूठी, रिंग, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज, झुमके, चेन, हार, लटकन, बैज, ब्रोच, बड़े बटन वाले कपड़े जैसी कोई चीज पहन कर नहीं आना है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है।
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के प्रवेश बिन्दु पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लैब आवंटित किया जाएगा। रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिये जायेंगे। स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र साथ ले जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को स्वयं का मास्क पहनकर भी जाना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: