GPAT 2023: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जानें एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

GPAT 2023
Edited By Niharika Gupta

GPAT 2023
GPAT 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 13 मार्च को समाप्त कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 14 मार्च से 16 मार्च तक सक्रिय रहेगी।
एनटीए की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जीपैट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी और 16 मार्च, 2023 को करेक्शन विंडो बंद होने के साथ समाप्त होगी। परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा एनटीए की ओर से बाद में की जाएगी।
परीक्षा अंग्रेजी में माध्यम में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की रहेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक GPAT की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यूआर पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2200 रुपये और यूआर महिला उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये है। पुरुष जनरल-ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है और आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये है।
जीपीएटी परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए, जिसके पास फार्मेसी में स्नातक की डिग्री हो। लेटरल एंट्री के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार जो बीफार्मा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी GPAT परीक्षा के लिए पात्र हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: