DU PG Admission 2022: डीयू पीजी प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

DU Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

DU Admission 2022
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश 2022 के लिए डीयू पीजी तीसरी मेरिट लिस्ट 2022 जारी की है। उम्मीदवार डीयू पीजी तीसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार बुधवार, 14 दिसंबर तक डीयू पीजी तीसरी मेरिट लिस्ट के खिलाफ आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज और विभाग 15 दिसंबर तक इन आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें कि डीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। डीयू ने कहा कि केवल पहली तीन सूची की तारीखें जारी की गई हैं और यदि आवश्यक हुआ तो आगे की सूची के लिए तारीखें उसी के अनुसार निकाली जाएंगी।
उम्मीदवार डीयू पीजी प्रवेश 2022 के तीसरे दौर के लिए आज13 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2022 को रात 11.59 बजे तक है। उम्मीदवारों के आवेदन करने के बाद, कॉलेजों / विभाग को 15 दिसंबर, 2022 को दोपहर 1 बजे तक आवेदन का सत्यापन करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: