Niharika Gupta
Read More
CUET UG 2023 Correction window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2023 परीक्षा के लिए आज, 1 अप्रैल से ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली है।
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 3 अप्रैल, 2023 (11: 50) तक खुली रहेगी। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा या तो क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
और पढ़िए – CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन आज इस समय से होंगे शुरू, यूजीसी अध्यक्ष ने की घोषणा
उम्मीदवार अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10, 12 विवरण, परीक्षा शहर चयन, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी में परिवर्तन कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थायी व वर्तमान पता बदल कर उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालय/कार्यक्रम/पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषय/परीक्षा को एडिट करने का विकल्प सुधार अवधि तक उपलब्ध रहेगा।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में प्रवेश परीक्षा 21 मई से 31 मई के बीच निर्धारित है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।