CBSE Board Exam 2023: कक्षा 12वीं परीक्षा कल से शुरू, परीक्षा से पहले छात्र इन चीजों का रखें खास ध्यान
Edited By Niharika Gupta

Haryana Board Compartment Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

Haryana Board Compartment Admit Card 2023
CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा कल 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।
डेटशीट के अनुसार सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल तक चलेगी वहीं कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च तक कराई जाएगी। परीक्षा के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।
इस साल सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 38 लाख 83 हजार 710 बच्चे शामिल होंगे जिसमें से 21 लाख 86 हजार 940 बच्चे हाईस्कूल के और 16 लाख 96 हजार 770 बच्चे इंटरमीडिएट के हैं।
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7240 केंद्रों पर और इंटरमीडिएट की परीक्षा 6759 केंद्रों पर होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 76 विषयों के लिए होगी। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 115 विषयों की परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई विदेशों में भी परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा भारत से बाहर 26 देशों में होगी।
छात्रों के एडमिट कार्ड में परीक्षा गाइडलाइन (CBSE Board Exam Guidelines) से लेकर रोल नंबर तक सभी जानकारियां दी गई हैं। परीक्षा सेंटर पहुंचने से पहले स्टूडेंट्स इन गाइडलाइन को फॉलो करें-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: