CBSE 10th, 12th Supplementary Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 17 जुलाई से होने वाली कक्षा 10 और 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब इसे अपने स्कूलों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
नियमित छात्रों के लिए प्रवेश पत्र स्कूलों के एलओसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। स्कूल उन्हें प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित छात्रों को जारी कर सकते हैं। निजी उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- cbseit.in/cbse/web/comptt/default.aspx से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CBSE Supplementary Exams 2023 Admit Card Download Link
CBSE 10th, 12th Supplementary Exams 2023: एडमिट कार्ड इस तरह से करें डाउनलोड
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पूरक परीक्षाएं 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करना लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या, नाम या पिछले वर्ष के रोल नंबर के आधार पर सर्च करें।
- अपना विवरण सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे पढ़ें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
सीबीएसई ने 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 6,96,770 छात्र शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
9 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines