Vande Bharat ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी! देखें- Video

vande bharat
विज्ञापन

नई दिल्ली: बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का तीसरा ट्रायल शुक्रवार को अहमदाबाद और मुंबई के बीच सफलतापूर्वक पूरा हुआ। वंदे भारत ने महज 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसे रेलवे सुरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने कहा, ‘उल्लेखनीय है कि तीसरे वंदे भारत की अधिकतम गति 180 किमी/घंटा है। यह बुलेट ट्रेन द्वारा लिए गए 55 सेकंड की तुलना में 52 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। पहली पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें 54.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती हैं और इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है।’

विज्ञापन

WATCH VIDEO

विज्ञापन

वंदे भारत फीचर्स
नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए रिक्लाइनिंग सीट, स्वचालित फायर सेंसर, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड सामग्री, तीन घंटे का बैटरी बैकअप और जीपीएस सिस्टम सहित सुविधाओं में सुधार होगा। ICF ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि वंदे भारत देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन है। इन नवनिर्मित ट्रेनों की परीक्षण गति 180 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे होगी। वर्तमान में, जो दो ट्रेनें चल रही हैं, वे नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-वैष्णोदेवी कटरा के बीच हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ