
सावधान! 7 तरह के होते हैं UPI Payment Frauds, ऐसे करें अपना बचाव
UPI Payment Frauds Types: यूपीआई से जुड़ी धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है। ये फ्रॉड कितने तरह के होते हैं और कैसे बचे रहें, आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh
UPI Payment Frauds Types: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) जिसे भारत समेत दुनिया के कई देशों में पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन इसने जितना लोगों के जीवन को आसान बना दिया है उतना ही चिंता में भी लेकर आया है।
दरअसल, डिजिटल कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी के कारण UPI से जुड़ी धोखाधड़ी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। चलिए यहां आपको बताते हैं कि ये UPI फ्रॉड कितनी तरह के होते हैं, जिससे आप सावधानी बरत सकते हैं।
यूजर्स के पास नकली यूपीआई पेमेंट रिक्वेस्ट या खुद को बैंक या सर्विस प्रवाइडर बता कर स्कैमर्स मैसेज या कॉल करके संपर्क करने की कोशिश करते हैं। आपको झांसा देकर आपका यूपीआई पिन या बाकी संवेदनशील जानकारी भी मांगी जा सकती है।
ऐसे में स्कैमर्स सबसे पहले नकली यूपीआई ऐप्स बनाते हैं जो हूबहू असली ऐप्स की तरह दिखते हैं। आपको ये ऐप्स डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा और जैसे ही आप इसे डाउनलोड करके अपनी डिटेल्स डालते हो तो आपका सारा डाटा स्कैमर्स के पास चला जाता है।
ये भी पढ़ें- एक बार में होगी 5 लाख रुपये तक की पेमेंट
धोखाधड़ी करने वाले आपको फोन करेंगे और खुद को बैंक अधिकारी या UPI कर्मचारी बताकर आपका UPI PIN या OTP जैसी जानकारी जानने की कोशिश करेंगे।
आप जानकर हैरान होंगे कि फ्रॉड करने वाले क्यूआर कोड में भी हेरफेर कर सकते हैं। इसलिए स्कैन करने से पहले क्यूआर कोड को ज़रूर क्रॉस-चेक कर लें कि आप जिसे पैसे भेज रहे हैं क्या ये क्यूआर कोड उसका ही है?
फ्रॉड करने वाले आजकल मोबाइल सेवा प्रदाताओं को भी चकमा दे रहे हैं। वह यूजर के सिम कार्ड को स्वैप करने की बात करते हैं और उनका यूपीआई-लिंक्ड मोबाइल नंबर ले लेते हैं। इस तरह ओटीपी पर वह पूरा अपना कंट्रोल कर लेते हैं और यूपीआई खाते तक भी पहुंच सकते हैं।
आजकल स्कैमर्स आपका यकीन जीतने के लिए आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से व्यक्तिगत जानकारी लेकर वही इस्तेमाल करते हैं। वह आपको इतना यकीन दिला देते हैं कि आप अपने यूपीआई क्रेडेंशियल शेयर करने के लिए मान भी सकते हैं।
जालसाज पेमेंट रीक्वेस्ट भेजने के लिए असली दिखने वाली नकली यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स इस रीक्वेस्ट को असली समझ बैठते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI Scam से बचने के लिए इन 4 तरीकों को अपनाएं
यूपीआई से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए आपको सतर्क रहना चाहिए। अगर आपके या आपके जानने वाले के साथ इस तरह की धोखाधड़ी होती है या आपको इसका शक होता है तो तुरंत बैंक या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: