Gold Rate Today: फिर से चढ़ गए गोल्ड के भाव, 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमत में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सोने की कीमत लगातार ऊपर-नीचे तो जा रही है, लेकिन उसमें काफी समय से भारी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। 8 जुलाई को एक बार फिर से सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Gold Updated Rate

Gold Rate Today: देश में एक बार फिर से दिन की शुरुआत सोने की बढ़ी हुई कीमत के साथ हुई है। 8 जुलाई की सुबह को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 550 रुपये से तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सोमवार को शुरुआत सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ अब भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,840 रुपये पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज देश में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है, यहां देखिए।

विज्ञापन

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत

देश में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 550 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 90,600 रुपये है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 410 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74,130 रुपये तक पहुंच गई है। सोने के इस रेट में आज एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

बड़े शहरों में क्या है आज का रेट?

दिल्ली में 8 जुलाई को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,750 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,250 रुपये तक पहुंच गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,130 रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

लखनऊ और पटना में कीमत कितनी?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,990 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,250 रुपये में खरीदा जा सकता है। बिहार के पटना की बात की जाए, तो यहां पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,890 रुपये है, जिसमें आज 560 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,750 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ