कहीं आप भी न हो जाएं UPI Scam का शिकार! इन 4 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

How to Stay Safe from UPI Scam: क्या आप भी करते हैं UPI से पेमेंट? तो जरूर जान लें 4 गोल्डन टिप्स, जो बचा सकती है आपकी मेहनत की कमाई।

How to Stay Safe from UPI Scam

How to Stay Safe from UPI Scam: हैकर्स हमेशा ही मोबाइल पेमेंट सिस्टम का फायदा उठाने के लिए नए-नए तरीकों की तलाश में रहते हैं और हर बार नई तरह से लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश में लगे रहते हैं। खासकर UPI Scam के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इसलिए UPI का यूज करते वक्त आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 4 तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसे आपको UPI ऐप का यूज करते वक्त जरूर अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

How to Stay Safe from UPI Scam

विज्ञापन

सिक्योर नेटवर्क का करें यूज

यूपीआई पेमेंट करने या अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का यूज करने से बचें। फाइनेंशियल डाटा चुराने के लिए हैकर्स हमेशा पब्लिक नेटवर्क पर नजर बनाए रखते हैं। इसलिए हमेशा अपने घर या ऑफिस में मोबाइल डेटा या वाई-फाई से ही पेमेंट करें, जो काफी सिक्योर होता है। यह हैकर्स को आपकी सेंसिटिव इनफार्मेशन को इंटरसेप्ट करने से रोकता है।

वीडियो से भी जान लो नया UPI Scam

विज्ञापन

अपने यूपीआई पिन को लॉक करें

आपका यूपीआई पिन आपके बैंक अकाउंट के दरवाजे की चाबी है। इसलिए इसे कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। अपने यूपीआई पिन को एटीएम पिन की तरह समझें इसका मतलब है कि इसे भी दर्ज करते वक्त पिन छुपा लें। अपना यूपीआई पिन केवल ऑफिशियल यूपीआई पिन पेज पर ही दर्ज करें जो आपके बैंकिंग ऐप में आता है। अगर कोई कस्टमर हेल्प से भी इसे कहीं और दर्ज करने को कहे तो ऐसा बिल्कुल न करें।

विज्ञापन

Pay करने से पहले जरूर करें कंफर्म

UPI के जरिए जब भी किसी को पैसे भेजें तो, इसे दोबारा जांच लें कि आपने रिसीवर का नाम और UPI आईडी सही दर्ज किया है या नहीं। आपकी एक गलती से आपके बैंक डिटेल्स और पैसे गलत इंसान तक जा सकते हैं। डिटेल्स को एक बार फिर से कंफर्म करने से आप किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

वीडियो से जानें GPay Scam

विज्ञापन

ऑफिशियल UPI पेज पर ही पिन दर्ज करें

जब भी आप किसी को पैसे ट्रांसफर करें तो जो यूपीआई पिन पेज देखते हैं वह सभी यूपीआई ऐप्स पर समान दिखता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ऑफिशियल UPI प्रोवाइडर NPCI द्वारा बनाया गया एक सुरक्षित गेटवे है। अपना पिन केवल इसी पेज पर दर्ज करें।किसी अन्य साइट या ऐप पर गलती से भी पिन एंटर न करें इससे आप Phishing Attack का शिकार भी हो सकते हैं। स्कैमर्स पिन चुराने के लिए अक्सर इस तकनीक का यूज करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ