Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Tea Price Soaring : बारिश में चाय की चुस्की एक अजीब सुकून देती है। दोनों का साथ ही जो इतना गहरा है। लेकिन अब चाय की चुस्की लेना महंगा पड़ रहा है। इसका कारण है इसकी कीमत का बढ़ना। दरअसल, पिछले कुछ समय से चाय के प्रोडक्शन में कमी आ रही है जिसके कारण चाय की कीमत बढ़ रही है। टी बोर्ड के अनुसार चाय की कीमत में साल दर साल 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।
पिछले कुछ समय से चाय के प्रोडक्शन में कमी आ रही है। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग परेशान हैं। चूंकि प्रोडक्शन में कमी है तो जाहिर है कीमत बढ़ेगी ही। कारण है मांग का लगातार बने रहना। इंडस्ट्री से जुड़े एक एक्सपर्ट के मुताबिक मई में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई जिस कारण मौसम काफी गर्म रहा। इस गर्मी की वजह से चाय की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद आई बाढ़ ने और परेशानी बढ़ा दी है। इन दो मुख्य वजहों के कारण असम में चाय का प्रोडक्शन काफी कम हो रहा है।

चाय के उत्पादन में कमी आने से इसकी कीमत बढ़ रही है।
इस बार मई में पिछले साल की तुलना में प्रोडक्शन में 30 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल मई में चाय का प्रोडक्शन करीब 910 लाख किलो था। इस बार का जो प्रोडक्शन है, वह पिछले एक दशक में सबसे कम है। वहीं दूसरी ओर सरकार की तरफ से 20 कीटनाशकों पर बैन लगाया गया है। इस वजह से भी चाय के प्रोडक्शन में कमी आई है।
जून में गर्मी के बाद हुई बारिश से चाय की पैदावार में कुछ वृद्धि हुई थी, लेकिन बाढ़ से सब बिगाड़ दिया। असम इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। असम के उत्तर-पूर्वी इलाके में देश के कुल चाय प्रोडक्शन का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पैदा होता है। इस समय यहां आई बाढ़ से इस इलाके के 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
चाय के प्रोडक्शन में कमी आने के कारण चाय की कीमत में तेजी देखी गई है। जून में चाय की कीमत में औसतन करीब 218 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है। माना जाता है कि जुलाई में चाय का प्रोडक्शन सबसे ज्यादा होता है, लेकिन बारिश ने काफी फसल खराब कर दी है। इस साल 150 से 200 किलो चाय का प्रोडक्शन कम होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस साल चाय की कीमत 16 से 20 फीसदी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : Income Tax 2024 : बजट में इस बार लगेगी लॉटरी! रिटर्न फाइल करने वालों की हो सकती है मौज, इन 5 बदलावों पर रहेगी नजर
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।