Stock Market News: शेयर बाजार के लिए पिछला महीना बुरे सपने की तरह रहा। मार्केट में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिली और निफ्टी ने 29 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाजार इस गिरावट के भंवर से बाहर निकलकर पुरानी वाली स्थिति में कब लौटेगा, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, आज उन कंपनियों के शेयरों में एक्शन की उम्मीद है, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Mahindra And Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े अच्छे रहे हैं। फरवरी में कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 14.8% बढ़कर 83,702 यूनिट रही है। जबकि पर्सनल व्हीकल बिक्री 19% उछाल के साथ 50,420 यूनिट रही। इसी तरह, एक्सपोर्ट भी 99 प्रतिशत बढ़कर 3,061 यूनिट रहा है। महिंद्रा के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 4.82% की गिरावट के साथ 2,595 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक यह शेयर 15.80% नीचे आ गया है।
Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इस महीने के अंत तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (EV) बाजार में उतार सकती है। मारुति ‘e Vitara’ के साथ इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। यह कार 500 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं, फरवरी में मारुति की कुल बिक्री बढ़कर 1.99 लाख यूनिट रही है। कंपनी का शेयर 28 फरवरी को तीन प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 11,950 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, इस साल अब तक इसने 6.62% की तेजी भी देखी है।
Railtel Corporation of India
रेलटेल ने ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे 63.55 करोड़ रुपये के दो वर्क ऑर्डर मिले हैं। इसमें एक ऑर्डर मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा से है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 5.41 फीसदी की गिरावट के साथ 281.50 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 30.50% नीचे आ चुका है।
Vesuvius India
कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर को 10 भागों में विभाजित किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ने 14.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 1 मई 2025 तय की गई है। Vesuvius India का शेयर पिछले सत्र में 4% से अधिक के नुकसान के साथ 3,950 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक इसमें 11.97% की गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़ें – ‘निफ्टी Shah Rukh Khan की तरह है’, Edelweiss की सीईओ राधिका गुप्ता ने क्यों कहा ऐसा?
TVS Motor Company
बिक्री के लिहाज से इस ऑटो कंपनी के लिए भी फरवरी अच्छा रहा है। TVS ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि फरवरी में कंपनी की कुल बिक्री 4.03 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल के इस महीने से मुकाबले 10% ज्यादा है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 4.43% लुढ़ककर 2,235.35 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसने 7.12% की गिरावट देखी है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
9 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
11 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
18 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
20 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines