हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market: 'बुरे दिनों' से गुजर रहे बाजार में आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stocks to Watch: मार्केट लगातार दबाव में बना हुआ है। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बीते कई सत्रों से मार्केट में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

Stock Market News: शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही है। सोमवार को मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट की आंधी में ऐसी कंपनियों के शेयर भी लुढ़क गए जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर मजबूत खबरें सामने आईं थीं। आज यानी मंगलवार को उन कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं, जिन्होंने कल बड़ी खबर सुनाई है।

NTPC Ltd

एनटीपीसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में अपनी सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के साथ मिलकर कई MoU साइन किए हैं। कंपनी राज्य में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया करेगी। कल कंपनी का शेयर 1.79% के नुकसान के साथ 320.40 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसमें केवल 3.97% की नरमी आई है।

Texmaco Rail

रेलवे से जुड़ी इस कंपनी ने हाई-स्पीड रेल सॉल्यूशन और प्रिडिक्टिव ट्रैक मेंटेनेंस के लिए नेवोमो के साथ MoU साइन किया है। कंपनी का शेयर सोमवार को 1.22% की गिरावट के साथ 141.90 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक (YTD) इस शेयर में 28.04% की गिरावट आ चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Bitcoin Price Drop: पैसे लगाएं या बस दूर से तमाशा देखें? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

IREDA

रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने कल मार्केट बंद होने के बाद बताया कि उसके शेयरधारकों ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 5000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोमवार को कंपनी का शेयर 3.02% गिरकर 171.99 पर बंद हुआ था। जबकि इस साल यह 22.44% नीचे आ चुका है।

विज्ञापन

Dabur India Ltd

शेयर मार्केट में लगातार आ रही गिरावट के बीच डाबर का शेयर इस साल अब तक केवल 1.07% नीचे आया है। सोमवार को जब बाजार बड़ी गिरावट का सामना कर रहा था, तब भी इसमें महज 0.62% की गिरावट आई। इससे 505.50 रुपये भाव पर मिल रहे शेयर की मजबूती का अहसास हो जाता है। डाबर ने मध्य प्रदेश में 550 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है।

Adani Power

अडाणी समूह की इस कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) के कर्जदाताओं की समिति (CoC) ने उसकी ओर से पेश इन्सॉल्वेंसी को मंजूरी दे दी है। VIPL दिवालियापन और इन्सॉल्वेंसी कोड 2016 के तहत दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। अडाणी पावर का शेयर कल नुकसान के साथ 468.95 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 10.96% नीचे आया है।

विज्ञापन

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola