डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से भारतीय शेयर मार्केट आज बेखौफ नजर आ रहा है। मार्केट में बढ़त दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1200 अंक की मजबूती हासिल कर चुका है। निफ्टी भी ग्रीन लाइन पर है, उसमें 300 अंकों से अधिक का उछाल आया है। दरअसल, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का तूफान कुछ हद तक थमा है। कल अमेरिकी बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी। जबकि जापान का बाजार आज बढ़त के साथ खुला है।
लौट आई हरियाली
बाजार के आज बढ़त के साथ खुलने के संकेत पहले ही मिल गए थे। GIFT Nifty में करीब 400 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ-साथ अमेरिकी बाजार की रिकवरी ने भारतीय मार्केट के पॉजिटिव स्टार्ट की उम्मीद बढ़ा दी थी। एशिया के दूसरे बाजारों में भी तेजी दिखाई दे रही है। जापान का मार्केट ग्रीन लाइन पर खुला है। निक्केई इंडेक्स करीब 6% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया बाजार में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी है। वहीं, हांगकांग का हैंग सैंग इंडेक्स भी पॉजिटिव मूड में है। चीन का हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स 2% से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
बनी हुई है आशंका
मार्केट में एक दिन की बड़ी गिरावट के बाद तेजी लौट आई है, लेकिन बाजार के फिर से प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। दरअसल, चीन की जवाबी कार्रवाई से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला गए हैं। उन्होंने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वह अपने जवाबी टैरिफ को वापस नहीं लेता, तो उस पर अमेरिका 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। इससे एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने और ग्लोबल टैरिफ वॉर तेज होने की आशंका बन गई है। बता दें कि चीन ने पिछले हफ्ते अमेरिका पर 34 फीसदी लगाने का ऐलान किया था।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
39 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines