Stock Market Update: बड़े दिनों के बाद बाजार में हरियाली देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 160 अंकों से अधिक की बढ़त हासिल कर चुका था। बाद में बाजार की रफ्तार में और तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 615.16 अंक और निफ्टी 209.05 अंक मजबूत हो चुके थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि कल अमेरिकी मार्केट में गिरावट आई थी और आशंका जताई जा रही थी कि इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है।
Adani Ports टॉप गेनर
आज अधिकांश इंडेक्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.08% की शानदार तेजी आई है। इसी तरह, ऑटो, मेटल, फार्मा आदि इंडेक्स में भी उछाल है। NSE पर Adani Ports ने सबसे ज्यादा उछाल हासिल किया है। सुबह 10.30 बजे तक इसमें 4.21% की तेजी आ चुकी थी। दूसरे नंबर पर ट्रेंट है, जिसने 4.10% का उछाल हासिल किया है। तीसरे नंबर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.93%) चौथे पर Adani Enterprises (3.62%) और पांचवें पर Power Grid (3.50%) बना हुआ है।
आशंका के विपरीत प्रदर्शन
बाजार में आज की तेजी काफी मायने रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट आई थी। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से ट्रेड वॉर तेज होने की आशंका में अमेरिकी बाजार गिर गया था। Nasdaq Composite में 65.03, Dow Jones में 670.25 और S&P 500 में 71.57 अंकों की नरमी दर्ज की गई थी। लिहाजा, माना जा रहा था कि भारतीय बाजार भी बुधवार को सुस्त बना रह सकता है। लेकिन इंडियन स्टॉक मार्केट ने अब तक इससे उलट प्रदर्शन किया है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
12 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines