News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stock Market Update: शेयर मार्केट से निवेशकों को कल अच्छे संकेत मिले। भले ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन वह बेहद मामूली थी। इससे पहले मार्केट हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बाजार में जिस तेजी की आस निवेशक कई दिनों से कर रहे हैं, वह आज पूरी हो जाए। इस बीच, कुछ ऐसे कंपनियां जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। उनके शेयर एक्शन में नजर आ सकते हैं।
इस कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.8 प्रतिशत बढ़कर 453.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 13.7% की उछाल के साथ 1,160.9 करोड़ रुपये रही। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 194 रुपये पर बंद हुआ था।
हिंडाल्को का दिसंबर में समाप्त तिमाही में मुनाफा 74.6% की बढ़ोतरी के साथ 1,463 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की आय 17.2% बढ़कर 23,776 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कल कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 604.40 रुपये पर बंद हुआ।
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसके बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर का असर आज बैंक के शेयर पर नजर आ सकता है, जो कल गिरावट के साथ 210.78 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे आए हैं। SVJN ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि दिसंबर तिमाही में उसके मुनाफे और आय में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा बढ़कर 139 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी के साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। गुरुवार को कंपनी का शेयर तेजी के साथ 92.87 रुपये पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें – कम नहीं हुई EMI? सब्र रखिये, RBI की राहत का लाभ सबको मिलेगा, सरकार की बैंकों पर पैनी नजर
इस इंजीनियरिंग एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 142 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान, कंपनी की कंसोलिडेटेड आय साल दर साल 4,896 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,733 करोड़ रुपये हो गई है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.23% की तेजी के साथ 976.95 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।