कौन हैं इमरान बेग? जो प्रियंका गांधी वाड्रा के बनेंगे समधी, अवीवा की मां नंदिनी के बारे में भी जानें

Who Is Imran Baig Father of Aviva Baig: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई होने के बाद एक नाम अचानक चर्चा में आ गया वो नाम है इमरान बेग. लोगों में इमरान बेग के बारे में जानने को लेकर जिज्ञासा अचानक बढ़ गई. दरअसल, इमरान बेग उस युवती अवीवा बेग के पिता हैं, जिसकी रेहान वाड्रा से सगाई हुई है.

Aviva Baig father aviva beg

Who Is Imran Baig Father of Aviva Baig: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के होने वाले समधी इमरान बेग दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं, जो सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली में रहने वाले इमरान बेग की पत्नी नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. बेग परिवार के दिल्ली के बड़े और साधन संपन्न परिवारों के साथ अच्छे रिश्ते हैं. व्यवसायी और अवीवा बेग के पिता इमरान बेग प्रियंका गांधी वाड्रा के भावी ‘समधी’ होने की वजह से अचानक चर्चा में आ गए. हालांकि सगाई समारोह निजी तौर पर संपन्न हुआ, लेकिन लोगों में अवीवा बेग की पृष्ठभूमि विशेषकर उनके परिवार को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है. पिछले कई वर्षों से बेग और गांधी-वाड्रा परिवारों के बीच मजबूत संबंध रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं अवीवा के पिता इमरान बेग?

सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने वाले इमरान बेग दिल्ली के जाने माने व्यवसायी हैं. दिल्ली के एलीट सर्कल में इमरान बेग और नंदिता बेग के काफी अच्छे संबंध हैं. माना जाता है कि अवीवा बेग और रेहान वाड्रा के रिश्ते में भी इसके पिता से निजी संबंधों ने अहम भूमिका निभाई है. स्कूल के समय में साथ पढ़ने वाले अवीवा बेग और रेहान वाड्रा पारिवारिक संबंधों के साथ ही करीब आ पाए. अब इस रिश्ते के बीच इस सगाई के साथ ही संबंध पारिवारिक रूप में तब्दील होकर और मजबूत हो गए हैं. इमरान बेग की संपत्ति के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इमरान बेग मुख्य रूप से काफी प्राइवेट बिजनेस वेंचर्स में शामिल हैं, काफी बिजनैस हैं, लेकिन बेग की किसी कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं है.

मशहूर चित्रकार जतिन दास के साथ थे नजर

दिल्ली में आयोजित फोटोग्राफर पारुल शर्मा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में इमरान बेग चित्रकार जतिन दास के साथ नजर आए. इमरान बेग इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, लेकिन उनका प्रोफाइल निजी है. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल का नाम imran_baig68 है. इमरान बेग की पत्नी का नाम नंदिता बेग है और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रियंका गांधी की करीबी और पुरानी दोस्त हैं. इमरान बेग की कुल संपत्ति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई सत्यापित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आर्थिक रूप से संपन्न हैंद पर डिजिटल दुनिया में बहुत कम सक्रिय हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ