Gold Rate 2026: क्‍या सोने का भाव जाएगा 1.55 लाख के पार? पहले महीने में ही क्‍या चांदी छू सकती है 2.75 लाख रुपये का स्‍तर?

सोमवार को खुलते के साथ ही सोने और चांदी के भाव ने अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर को छू ल‍िया. हालांक‍ि चढ़ते द‍िन के साथ दोनों के भाव में नरमी आ गई. लेक‍िन क्‍या साल 2026 में जाते ही सोने की कीमत 1.55 लाख प्रति‍ 10 ग्राम और चांदी 2.75 लाख प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर पहुंच जाएगी? जानें

gold rate (4)

सोने का भाव साल 2026 में क‍ितना हो सकता है ?

विज्ञापन

Gold Price 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार 29 द‍िसंबर को सोने के वायदा भाव में 4986 रुपये की ग‍िरावट आई, ज‍िसके बाद सोने की कीमत 134887 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गई. वहीं चांदी की कीमत भी ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 223900 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर आ गई. हालांक‍ि अगर 1 जनवरी 2025 से कीमतों की तुलना करें तो सोने के भाव में अब तक करीब दोगुना का इजाफा हो चुका है. जनवरी 2025 में सोने का भाव 75,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम था, जो अब 1.35 लाख के पास पहुंच गया है. क्‍या साल 2026 में भी सोने के भाव में ये तेजी बनी रहेगी? आइये जानते हैं क‍ि एक्‍सपर्ट क्‍या कहते हैं:

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सस्‍ता हो गया सोना, जानें क्‍या है आज 10 ग्राम सोने का दाम

विज्ञापन

साल 2026 में सोने का भाव :

टेक्निकल तौर पर, 2025 की जबरदस्त रैली के बाद, एक्‍सपर्ट्स साल 2026 में वैसे ही रिटर्न की उम्मीद नहीं करते हैं. लेकिन मौजूदा समय में कीमतें 2026 में MCX पर Rs 150000 से 155000 तक जा सकती हैं.

एक्सपर्ट्स की मानें तो ग्लोबल रेट में कटौती की संभावना, सेफ-हेवन अपील और मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण 2026 में सोने और चांदी की कीमतें अपनी तेजी बनाए रख सकती हैं, हालांकि, 2025 में शानदार तेजी के बाद, मुनाफे की रफ्तार धीमी हो सकती है, इसलिए ट्रेडर सतर्क हो सकते हैं.

एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि मॉनेटरी पॉलिसी में ढील, डी-डॉलराइजेशन और ग्लोबल ट्रेड टेंशन जैसे फैक्‍टर्स, साल 2026 में भी हावी रहेंगे. बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अलावा ग्लोबल ट्रेड वॉर में तेजी आएगी. क्योंकि ज्‍यादा देश टैरिफ लगाकर इंपोर्ट पर प्रतिबंध लगा सकते हैं और अमेरिका और चीन में आर्थिक गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 3.77 प्रतिशत बढ़ीं. इसने कॉमेक्स पर 4584 डॉलर प्रति औंस का लाइफटाइम हाई छुआ और छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते में मजबूत बढ़त के साथ खत्म हुआ.

एक्‍सपर्ट मानते हैं कि साल 2026 के पहले छमाही में कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें बढ़कर 10 ग्राम के लिए 160000 रुपये तक पहुंच जाएंगी. वहीं इंडस्ट्रियल और इन्वेस्टमेंट डिमांड के कारण चांदी के वायदा भाव में भी इसी तरह की तेजी देखने को म‍िल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ