आज शेयर बाजार के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप आज यानी 2 अप्रैल से ही रेसिप्रोकल टैरिफ लागू कर रहे हैं। 1 अप्रैल को मार्केट 2 अप्रैल की आशंका में धड़ाम हो गया था। सेंसेक्स करीब 1400 अंक गिरकर 76,000 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक 350 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 23,165 के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट में आए इस भूचाल से निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आज बाजार की चाल कैसी रहेगी?
मार्केट सेंटीमेंट कमजोर
शेयर बाजार में आज भी बेयर हावी रह सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट सेंटीमेंट कमजोर बने हुए हैं। ऐसे में आज भी बाजार दबाव में दिखाई दे सकता है। बाजार और निवेशकों की नजरें रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर टिकी हैं, इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मार्केट किस दिशा में आगे बढ़ सकता है। उनके अनुसार, अगर निफ्टी 23,700-23,750 के स्तर को पार कर लेता है, तो इसमें बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके उलट अगर वो ऐसा नहीं कर पाता, तो उसके 23,300 तक जाने की आशंका भी बनी रहेगी।
क्या करें निवेशक?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल दिखाई दे रही है, जो इंट्राडे चार्ट पर सुधार जारी रहने के साथ आगे कमजोरी का संकेत देती है। उनका कहना है कि बाजार की स्थिति फिलहाल अस्थिर है और ऐसे में लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग आदर्श रणनीति होगी। उनका यह भी कहना है कि निवेशकों को पैनिक में बिकवाली या अति उत्साह में खरीदारी से बचना चाहिए। रेसिप्रोकल टैरिफ का असर पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए।
सेंसेक्स का अनुमान
मार्केट के जानकारों का कहना है कि सेंसेक्स के लिए 76,500 से ऊपर का ब्रेकआउट बढ़त का संकेत दे सकता है, लेकिन अगर यह 75,800 से नीचे जाता है, तो फिर गिरावट चौड़ी हो सकती है। सेंसेक्स 75,500 की ओर वापसी कर सकती है। इस समय आईटी क्षेत्र सबसे कमजोर नजर आ रहा है। इसी तरह फार्मा सेक्टर में भी घबराहट है। इन दोनों ही सेगमेंट में आज भी कमजोरी बनी रहने की संभावना है। कुल मिलाकर आज से लागू हो रहे रेसिप्रोकल टैरिफ के चलते शेयर बाजार में नरमी के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Stock Market: आज इन 5 शेयरों में एक्शन की है संभावना, बनाए रखें नजर
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
45 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines