हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुलते ही क्रैश हुआ Stock Market, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, 700 अंकों से अधिक लुढ़का

Stock Market News: शेयर बाजार आज फिर बड़ी गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 और निफ्टी 200 अंकों से अधिक नीचे पहुंच गए हैं। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

Stock Market Update: शेयर बाजार एक बार फिर बिखर गया है। इस सप्ताह की शुरुआत बाजार के लिए अच्छी नहीं रही है। मार्केट खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी लुढ़क गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 और निफ्टी 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज कर चुके थे। बाद में गिरावट और चौड़ी हो गई। दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स 888.12 और निफ्टी 259.45 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

पहले ही मिल गए थे संकेत

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ही यह संकेत मिल गए थे कि सोमवार को मार्केट दबाव में रह सकता है। दरअसल, शुक्रवार को निफ्टी 22800 के अहम स्तर से नीचे चला गया था। यह आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि अगर निफ्टी इस लेवल से नीचे आ जाता है, तो गिरावट और चौड़ी हो सकती है। इसके अलावा, शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट दर्ज हुई थी। इस वजह से भारतीय मार्केट के दबाव में रहने की आशंका थी, जो सही साबित हुई है।

विज्ञापन

आगे क्या संभावना?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और ट्रंप टैरिफ से संबंधित वैश्विक अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। चीनी स्टॉक मार्केट में तेज उछाल एक और निकट भविष्य की चुनौती है। उनका कहना है कि विदेशी निवेशक कुछ और समय तक भारत में बिकवाली और चीन में खरीदारी पर केंद्रित रह सकते हैं, क्योंकि चाइनीज स्टॉक आकर्षक बने हुए हैं। वहीं, अमेरिका में महंगाई की चिंता बढ़ सकती है और इसके मद्देनजर यूएस फेड रिजर्व नीतिगत ब्याज दरों में उम्मीद अनुरूप कटौती से बच सकता है। इस वजह से भी मार्केट में दबाव बना रह सकता है।

मेटल इंडेक्स इतना गिरा

मार्केट में आज की गिरावट में लगभग सभी सेक्टर लाल हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.38% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। कई दिग्गज कंपनियों के शेयर भारी नुकसान पर पहुंच गए हैं। HCL Technologies, IndusInd Bank, Tech Mahindra , TCS, ICICI Bank, HDFC Bank और Power Grid में लाल निशान पर हैं। इसी तरह, फूड डिलीवरी कंपनी  Zomato का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक नीचे आ गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola