Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी कारोबार की शुरुआत न्यूट्रल मोड पर हुई है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज मंगलवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत सपाट हुई। हालांकि सेंसक्स और निफ्टी दोनों में फिलहाल मामूली बढ़त देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हल्के हरे रंग में हुई है। इसके बाद सेंसेक्स 62800 के पार और निफ्टी 18600 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज न्यूट्रल रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (6 June 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मामूली हलचल के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 35 अंकों की तेजी के साथ 62,817 के स्तर पर खुला है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 14 अंक की उछाल के साथ 18,607 के स्तर पर खुला। आज ऑटो, फार्मा, इन्फ्रा और एनर्जी इंडेक्स में खरीदारी है और आईटी शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (5 June 2023 ) को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 240 अंकों की उछाल के साथ 62787 और निफ्टी करीब 60 अंकों की उछाल के साथ 18,594 के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update : मौके पर लगाएं चौका, सोना खरीदने का इससे अच्छा नहीं मिलेगा मौका !
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अल्ट्राटेक, टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, मरुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, रिलायंस, आईटीसी, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एलएंडटी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, टाटा स्टील, एसबीआई, विप्रो, एचसीएल टेक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसा मजबूत
आज मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 82.56 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.63 पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
24 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
4 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines