Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटीव नोट हुई है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62000 और निफ्टी 18300 के करीब कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (18 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 377 अंकों की तेजी के साथ 61,937 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 78 अंक की उछाल के साथ 18,259 के स्तर पर है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार (17 May) को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 371 अंक गिरकर 61560 और निफ्टी 104 अंक टूटकर 18,181 के स्तर पर बंद हुआ था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयर में छह फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिन्डाल्को, एचडीएफसी लाइफ समेत कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो दिविस लैब, बीपीसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यूपीएल, आयशर मोटर्स समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसा मजबूत
आज बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर है।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- बुधवार (17 May 2023) को सेंसेक्स 371 अंकों की कमजोरी के साथ 61560 और निफ्टी 104 अंकों की नरमी के साथ 18181 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- मंगलवार (16 May 2023) को सेंसेक्स 413 टूट के साथ 61932 और निफ्टी 112 अंकों की कमजोरी के साथ 18286 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार (15 May 2023) को सेंसेक्स 317 अंक की उछाल के साथ 62345 और निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ 18398 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (12 May 2023) को सेंसेक्स 117 अंकों की मजबूती के साथ 62021 और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 18311 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- गुरुवार (11 May 2023) को सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 61904 और निफ्टी 18 अंकों की नरमी के साथ 18297 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Bank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
8 mins agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
3 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
4 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
8 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
8 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines