Share Market: लोअर सपोर्ट लेवल पर NSE निफ्टी, विशेषज्ञ ने आज इन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी

stocks to buy

Share Market: SGX निफ्टी के संकेत के अनुसार, प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अमेरिका में बैंक संकट के कारण यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी की अटकलों पर वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद मामूली बढ़त के साथ खुले। NSE निफ्टी 50 10.55 अंक या 0.06% बढ़कर 17,629.30 पर और BSE सेंसेक्स 144.02 अंक या 0.24% बढ़कर 59,711.82 पर पहुंच गया। फोकस आईटी शेयरों पर रहेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि HCL टेक आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगा। तो, अगर आप शेयरों में निवेश करने की योजना बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आज कौन से शेयर खरीदने चाहिए तो ये खबर पढ़ें।

विश्लेषकों के मुताबिक, अगली एक से दो तिमाहियों में ऑटो और बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन अन्य सेगमेंट से बेहतर रहने की उम्मीद है। Mint की रिपोर्ट के मुताबिक, जीसीएल ब्रोकिंग के सीईओ रवि सिंघल ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम देखते हैं कि बाजार ने 16550 के स्तर से मजबूत उछाल दिया है। जबकि दूसरी ओर निफ्टी को 18111 पर मजबूत प्रतिरोध है।’

आज कौन से शेयर खरीदें?

रवि सिंघल ने कहा कि इस लिहाज से केमिकल और गैस शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं। गेल, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) शेयरों को खरीदा जा सकता है। HAL और BEL पर दांव लगा सकते हैं।

लघु से मध्यम अवधि के लिए खरीदने के लिए शेयर

प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अविनाश गोरक्षकर ने कहा, ‘लघु से मध्यम अवधि के लिए वे महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और अशोक लेलैंड को ऑटो सेगमेंट में देख सकते हैं, जबकि बैंकिंग क्षेत्र में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ