Share Market Closing: सेंसेक्स 690 अंक लुढ़का, निफ्टी 18K के ऊपर हुआ बंद
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Share Market Closing: अमेरिकी बाजारों में रात भर की गिरावट के बाद भारतीय सूचकांक शुक्रवार को कमजोर नोट पर खुले। आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दोनों एचडीएफसी कंपनी के शेयर नीचे की ओर चले गए। सेंसेक्स शुक्रवार को 61,163.10 पर खुला, दिन के कारोबार के दौरान 61,585 के उच्च स्तर तक चढ़ा और 61,002.17 के निचले स्तर तक गिर गया। इस बीच, निफ्टी आज 18,117.30 पर खुला, 18,216.95 के उच्च और फिर इसने 18,055.45 के निचले स्तर को छुआ।
मार्केट बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 694.96 अंकों की गिरावट के साथ 61,054.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी50 186.80 अंकों की गिरावट के साथ 18,069.00 पर कारोबार करते बंद हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: