छठ से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, स्टेशन निकलने से पहले पढ़ लें पूरी खबर
Sale of platform tickets: रेलवे ने भीड़ को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इससे कहीं ना कहीं भीड़ कंट्रोल की जा सकेगी।
Edited By Shubham Upadhyay

railway
Edited By Shubham Upadhyay

railway
Sale of platform tickets stopped: भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और फिर उसके बाद छठ की पूजा शुरू हो जाएगी। छठ पर अमूमन भारी संख्या में लोग अपने घर के लिए निकलते हैं, जिससे ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने बहुत बड़ा फैसला किया है। फैसला यह कि अब 13 तारीख से 19 तारीख तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। अभी हालांकि रेलवे की तरफ से यह दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन के लिए है, इसलिए अगर आप इन स्टेशन के लिए अपने घर से निकल रहे हैं तो थोड़ा संभल कर जाएं।
यह बड़ा फैसला रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया है, जिससे प्लेटफार्म पर ज्यादा लोग ना रहें। दरअसल प्लेटफार्म टिकट का इस्तेमाल यात्री के सगे-संबंधी करते है, जो उन्हें ट्रेन तक छोड़ने आते हैं। इस टिकट की वैलिडिटी 2 घंटे की होती है। अब जब टिकट नहीं मिल रही है तो फिर सगे संबंधी स्टेशन के अंदर एंटर नहीं कर पाएंगे। इस कदम से कहीं ना कहीं सुविधा जरूर होगी। लेकिन रिश्तेदारों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
आपको बता दें कि 4 दिन दिवाली के पर्व के जैसे ही छठ का पर्व मनाया जाता है। 17 तारीख से शुरू होकर यह 20 तारीख तक चलेगा। इस दौरान पूरे भारत देश में जबरदस्त भीड़ का माहौल रहता है। इसलिए अगर आपके सगे संबंधी आपको स्टेशन तक छोड़ने आ रहे हैं, तो उन्हें अपने साथ प्लेटफार्म पर ना ले जाएं। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: