---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

प्लॉट ही प्लॉट! जेवर एयरपोर्ट के पास सरकार का खास प्लान, युद्ध स्तर पर होगा काम

YEIDA: नोएडा में तेजी से विकास किया जा रहा है, इसके लिए YEIDA कई योजनाएं लेकर आया है। ये सभी योजनाएं नोएडा इंरनेशनल एयरपोर्ट के पास चलाई जा रही हैं। जिसके लिए अब सलाहकार की खोज की जा रही है।

---विज्ञापन---

YEIDA: नोएडा में जेवर एयरपोर्ट को पूरा करने का करने का तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास कई प्लॉट फ्लैट की स्कीम लाई जा रही हैं, जिससे वहां पर लोगों को जल्द से जल्द बसाया जा सके। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) सेक्टर 24A में आवासीय टाउनशिप का विकास कर रहा है। इससे YEIDA की औद्योगिक और आवासीय क्षमता को बढ़ावा देना है। यीडा इसके विकास के लिए एक सलाहकार की तलाश कर रहा है।

क्या है यीडा का प्लान?

नोएडा जेवर एयरपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को खुलने वाला है। इसके पहले इस एरिया में कई विकास के कामों में तेजी आ गई है। सरकार का प्लान है कि एयरपोर्ट के पास हर जरूरी सुविधा हो इसके लिए 24A में आवासीय टाउनशिप योजना लाई गई। जिसमें सड़क, पानी की निकासी, पानी की पूर्ति और बिजली सप्लाई समेत कई सुविधाएं शामिल होंगी। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का अस्थायी बजट बनाया गया है। इसके अलावा अगर और कुछ काम करने होंगे तो उसके लिए लागत को बढ़ाया जा सकता है। इस योजना के जरिए इस पूरे इलाके में रहने लायक अच्छा माहौल बनाना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Jewar Airport से जुड़ी गुड न्यूज, 25 घरेलू और 3 विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, ट्रायल की तारीख रिवील

किन चीजों पर ध्यान?

टाउनशिप में निवासियों की जरूरत की सारी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसमें खुदरा दुकानों, ऑफिस के साथ स्कूल, स्वास्थ्य सेवा केंद्र और पब्लिक स्पेस जैसी इंस्टीट्यूशनल फैसिलिटी लोगों को दी जाएंगी। यहां पर कमर्शियल स्पेस में रिटेल स्टोर ऑफिस खोले जाएंगे, जिससे कमाई के कई अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा यीडा ने प्लॉट की स्कीम भी निकाली हैं, जिसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि नोएडा में करीब 50 फीसदी तक जमीन के रेट में बढ़ोतरी हुई है। तो आने वाले समय में भी यहां पर जमीन खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

यीडा ने 20 प्लॉट की एक स्कीम और निकाली है, जो नोएडा सेक्टर- 17, 18 और 22डी के लिए है। इन प्लॉट के लिए 18 दिसंबर आखिरी तारीख रखी गई है। इनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 24 में 451 प्लॉट निकाले गए हैं, जिसके लिए 27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट का अपडेट

नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। अगले साल तक इसमें उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। रिपोर्ट्स के मताबिक, 17 अप्रैल 2025 से पहली फ्लाइट उड़ान भरेंगी। पहले दिन करीब 25 घरेलू के साथ 3 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway पर कब से दौड़ेंगे वाहन? नितिन गडकरी ने दी गुड न्यूज

First published on: Dec 15, 2024 10:57 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola