---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

पहली पत्नी कंचन जोशी से लेकर दूसरी पत्नी ग्रेसिया मुनोज तक, Zomato के CEO दीपिंदर गोयल की प्रेम कहानी

Zomato: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल की जिंदगी जितनी उनकी कंपनी की सफलता के लिए चर्चा में रही है, उतनी ही उनकी दिलचस्प प्रेम कहानियों के लिए भी रही है। IIT दिल्ली में मिले अपने पहले प्यार कंचन जोशी से लेकर ग्रेसिया मुनोज के साथ तक। आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Zomato: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में दो दिलचस्प कहानियां जी चुके हैं। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे वे IIT दिल्ली में मिले थे। कंचन जोशी, जिनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था, गणित और कंप्यूटर साइंस में MSc कर रही थीं। दीपिंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कंचन जोशी का छह महीने तक इंतजार किया और अंत में उनका दिल जीत लिया। 2007 में दोनों ने शादी की और 2013 में उनकी बेटी सितारा का जन्म हुआ। दीपिंदर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा था कि वे एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं और कई सालों से उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ।

कैसी है कंचन जोशी की प्रोफेशन जिंदगी

कंचन जोशी, जो अब दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित की सहायक प्रोफेसर हैं, उनकी एकेडमिक जर्नी भी काफी सफल रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में BSc, IIT दिल्ली से MSc और फिर वहीं से गणित में PhD की डिग्री प्राप्त की। कंचन का शैक्षिक जीवन प्रेरणादायक है और वे अब अपने क्षेत्र में एक सम्मानित प्रोफेसर हैं। इसके अलावा, वे एक मां भी हैं और अपनी बेटी सितारा के साथ एक सिंपल जिंदगी जी रही हैं। दीपिंदर और कंचन की शादी के बाद, दीपिंदर ने जोमैटो की नींव रखी, जो आज एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।

---विज्ञापन---

grecia munoz

दीपिंदर ने दूसरी शादी किससे की

दीपिंदर गोयल की व्यक्तिगत जिंदगी में कंचन जोशी के बाद दूसरा बड़ा बदलाव हुआ, जब उन्होंने ग्रेसिया मुनोज से प्यार किया। ग्रेसिया से उनकी मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से हुई, जब वह दिल्ली आई थीं। दीपिंदर ने बताया कि वह काफी समय से अकेले थे और उनके दोस्त ने उन्हें ग्रेसिया से मिलने की सलाह दी थी, यह कहते हुए कि वह उनसे शादी करेंगे। दीपिंदर और ग्रेसिया के बीच तुरंत एक गहरी कनेक्शन बन गई। इस नए रिश्ते के साथ, दीपिंदर की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया, और दोनों ने शादी कर ली।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2024 08:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola