ऐप एक...फायदे अनेक! IRCTC के 'Super App' में मिलेगा हर समस्या का हल

IRCTC: भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रा को आसान बनाने के लिए कई नई सुविधाएं लाई जाती हैं। आने वाले कुछ दिनों में रेलवे एक नया ऐप लाने की तैयारी में है, जिसमें यात्रा से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

IRCTC New Super App

Super App

IRCTC: रेलवे का सफर और भी आसान होने जा रहा है, जिसके लिए रेलवे Super App पर तेजी से काम कर रहा है। इस ऐप के आने से यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिल जाएंगी। IRCTC के इस में यात्रियों को एक ही जगह ट्रेन का स्टेटस, टिकट बुकिंग और मनपसंद भोजन ऑर्डर करने की सुविधा मिल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर के आखिर तक इस ऐप को लॉन्च करने की तैयारी है। जानिए सुपर ऐप में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

विज्ञापन

क्या है सुपर ऐप?

भारतीय रेलवे (IRCTC) यह सुपर ऐप लॉन्च करने वाला है। जिस ऐप में यात्रियों को रेल यात्रा से जु़ड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने डिजाइन किया है। इसको अपने फोन में डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसमें टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म पास लेना, ट्रेन शेड्यूल और खाना ऑर्डर करने की भी सुविधा मिल जाएगी। इस ऐप के जरिए यात्री पूरी यात्रा को ट्रैक कर सकेंगे।

विज्ञापन

ऐप की अन्य सुविधाएं

IRCTC सुपर ऐप टिकट और फूड के अलावा कई अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी। जिसमें फ्लाइट बुकिंग, कैब और होटल से लेकर रिजर्व टिकट बुकिंग, अनरिजर्व टिकट बुकिंग और टूर पैकेज बुकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा ई-कैटरिंग, रिटायरिंग रूम और एक्जीक्यूटिव लाउंज की बुकिंग सुविधा भी दी जाएगी। आपको बता दें कि अभी तक यात्रियों को यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए कई ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता है। जैसे खाने के लिए IRCTC eCatering Food on Track का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा Rail Madad और UTS जैसे ऐप चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सुपर ऐप के बारे में कहा कि ‘भारतीय रेल यात्री सर्विस सेंट्रिक ऐप विकसित कर रहा है। यात्री एक ही ऐप में अनरिजर्व टिकट ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे, कौन सी ट्रेन में उपलब्ध है इसकी जानकारी के साथ कई अन्य काम कर सकेंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ