'ये दिवाली पहले जैसी नहीं है'...अपनी पत्नी से अलग हुए रेमंड मालिक गौतम सिंघानिया

गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज से अलग होने का फैसला कर लिया है। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

Gautam Singhania, Gautam Singhania separation from wife Nawaz Modi Singhania, Gautam Singhania family news, This Diwali not going to be same, Gautam Singhania, Raymond company

Photo Credit: Google

Gautam Singhania separation from wife Nawaz: गौतम सिंघानिया जो कि रेमंड टैक्सटाइल के मालिक हैं, साथ में भारत के अरबपति कारोबारी भी हैं, उन्होंने आज अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग राहें चुन ली हैं। यानी दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर गौतम सिंघानिया ने खुद पोस्ट करके दी। सिंघानिया ने लिखा की, ‘शादी को 32 साल हो गए हैं और अब हम एक दूसरे की मर्जी के साथ अलग हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि आगे की जिंदगी अपने-अपने तरीके से बिताई जाए।’

विज्ञापन

साल 1999 में हुई थी शादी

साल 1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी से शादी की थी। उस समय नवाज मोदी की उम्र 29 साल थी। बीते कई दिनों से दोनों के बीच में अनबन की खबरें आ रही थीं, लेकिन आज गौतम सिंघानिया के इस सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से इस पर मोहर लग गई।

विज्ञापन

ये दिवाली पहले जैसे नहीं है

गौतम सिंघानिया लिखते हैं कि,’ यह दिवाली पहले दिवाली जैसी नहीं लग रही है। कपल, माता-पिता के तौर पर पिछले 32 साल से हमने अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। इस सफर में दो सबसे अच्छे गिफ्ट हमें मिले, लेकिन अब आगे की राहें हमारी अलग हैं।

विज्ञापन

बेटियों की करते रहेंगे देखभाल

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हम दोनों भले ही अलग हो रहे हैं, लेकिन हम अपनी बेटी निहारिका और निसा सिंघानिया की जिम्मेदारी ऐसे ही निभाते रहेंगे, दोनों के लिए जो भी अच्छा होगा हम वह करेंगे। ये हमारी जिम्मेदारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ