हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio IPO: 21 अक्टूबर को आ रहा है देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें ये 5 बड़ी बातें

Reliance Jio IPO Details: रिलायंस जियो का 30,213 करोड़ का मेगा आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलने जा रहा है. निवेश करने से पहले कंपनी की 10.3 लाख करोड़ की वैल्यूएशन, प्राइस बैंड, कंपटीशन और एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर जान लें.

विज्ञापन
अगर आप ज‍ियो आईपीओ में इंवेस्‍ट कर रहे हैं तो आपको ये 5 बातें जरूर पता होनी चाह‍िए. (Photo - ANI)

अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपना सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) 21 अक्टूबर को लेकर आ रही है. यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है.

लेकिन इस बड़े आईपीओ में पैसा लगाने से पहले आपको कुछ बातें जरूर समझ लेनी चाहिए.

न‍िवेश से पहले जान लें ये 5 बातें:

कंपनी का बड़ा साइज
जियो ने अपने इस आईपीओ के लिए अपनी कुल कीमत करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये तय की है. इसका मतलब है कि कंपनी बहुत बड़ी और मजबूत है. इसलिए, अगर आप यह सोच रहे हैं कि शेयर बाजार में आते ही यह पैसे को रातों रात दोगुना या तिगुना कर देगा, तो ऐसा सोचना सही नहीं होगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शेयर लॉन्‍ग टर्म में फायदा देने वाला है.

विज्ञापन

कोई नया स्टार्टअप नहीं, बल्कि जाना-पहचाना नाम है
जियो कोई नया या अनजान बिजनेस नहीं है. देश के 50 करोड़ से ज्यादा लोग पहले से ही इसके ग्राहक हैं. इसके पास अपना 5G नेटवर्क, जियो सिनेमा और जियोमार्ट जैसी सर्विसेज मौजूद हैं. इसका फायदा यह है कि कंपनी का बिजनेस पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसका नुकसान यह है कि अब इसमें पहले जितनी तेजी से नए ग्राहक नहीं जुड़ेंगे.

पैसे कितने लगेंगे?
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए शेयर का भाव 1065 से 1119 रुपये के बीच तय किया है. अगर आप सबसे महंगे यानी 1119 रुपये के भाव से शेयर लेते हैं, तो एक बार में कम से कम 13000 से 14000 रुपये का निवेश करना होगा. जानकारों की सलाह है कि अगर आप इस पैसे को 3 से 5 साल के लिए होल्ड कर सकते हैं, तभी इसमें हाथ लगाएं.

विज्ञापन

मुकाबला तगड़ा है और स्टारलिंक की चुनौती भी है
बाजार में एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तो पहले से ही हैं, अब एलन मस्क की कंपनी Starlink भी सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए भारत में आ रही है. मुकाबला कड़ा होने की वजह से कंपनियों को अपने रिचार्ज सस्ते रखने पड़ सकते हैं, जिससे उनके मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ सकता है.

आकाश अंबानी के विजन पर बड़ा दांव
यह आईपीओ इस बात पर भी निर्भर करता है कि रिलायंस की नई पीढ़ी यानी आकाश अंबानी कंपनी को आगे कैसे ले जाते हैं. अगर जियो सिर्फ फोन कॉल्स और डेटा तक सीमित न रहकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई टेक्नोलॉजी में दुनिया भर में आगे निकल जाती है, तो यह शेयर बहुत आगे जाएगा.

विज्ञापन

सीधी बात ये है कि अगर आप कुछ महीनों में झटपट मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो यह आईपीओ आपके लिए नहीं है. अगर आप भारत के डिजिटल भविष्य पर भरोसा रखते हैं और 3 से 5 साल तक इंतजार कर सकते हैं, तभी इसमें निवेश करने की सोचें.

(ड‍िस्‍क्‍लेमर: किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से बात जरूर कर लें.)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola