IND W vs ZIM W: रायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह
IND W vs ZIM W: रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर उतरे हैं. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मौन भी रखा. यहां जानिए इसके पीछे की वजह क्या रही.
मैच से पहले खिलाड़ियों ने रखा एक मिनट का मौन (PIC Credit -@BCCIWomen/x)
India W vs Zimbabwe W: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली बार स्मृति मंधाना की कप्तानी में मैदान पर उतरी है. वहीं, इस टी20 मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन भी रखा. यह देखकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया? तो आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं.
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
रायपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर खेल रहे हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने यह कदम जिम्बाब्वे की पूर्व क्रिकेटर और अंपायर सारा दंबानेवाना (Sarah Dambanevana) को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाया है, जिनका 12 अक्टूबर को निधन हो गया था. दंबानवाना ने जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट खेला और बाद में अंपायरिंग में अपना करियर बनाया. हालांकि, लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद 36 साल की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया. मैच शुरू होने से पहले उनके सम्मान में सभी खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
विज्ञापन
The Indian Cricket Team, Zimbabwe Cricket Team and match officials are wearing black arm bands and observed a moment of silence in honour and memory of former Zimbabwe cricketer and umpire Sarah Dambanevana, following her recent passing.#INDvZIM | @mflone_pic.twitter.com/Oh6Co9smeF
सारा दंबानवाना जिम्बाब्वे की एक पूर्व इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर और आईसीसी (ICC) की अंपायर थीं. दंबानेवाना ने साल 2022 में आईसीसी डेवलपमेंट अंपायर्स पैनल में जगह बनाने वाली जिम्बाब्वे की पहली महिला अंपायर बनकर इतिहास रचा था. इसके बाद जनवरी 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने का मौका मिला. उन्होंने 2 सितंबर 2023 को बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में केन्या और बोत्सवाना की महिला टीमों के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अंपायरिंग की शुरुआत की. बाद में उन्हें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अंपायरिंग करने के लिए भी चुना गया.
दंबानेवाना ने 72 सीनियर इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभाई. इनमें पुरुषों के 10 टी20 इंटरनेशनल, महिलाओं के 14 वनडे और 48 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल थे. उनका आखिरी मुकाबला 1 फरवरी 2026 को नेपाल में आयोजित आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालीफायर में आयरलैंड और थाईलैंड के बीच खेला गया टी20 इंटरनेशनल मैच था. उनके निधन पर ICC चेयरमैन जय शाह ने भी गहरा दुख जताया था.
विज्ञापन
Remembering Sarah Dambanevana. May her legacy live on. 🕊️ https://t.co/HHpfbA8C1P