---विज्ञापन---

RBI का लोगों को तोहफा, नए Loan पर अलग से नहीं देनी पड़ेगी प्रोसेसिंग फीस

RBI Monetary Policy Repo Rate Update: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। नए लोन से जुड़ा बड़ा फैसला भी लिया गया है।

---विज्ञापन---

RBI Monetary Policy Repo Rate Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज देशभर के लोगों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार छठी बार रेपो रेट में कटौती नहीं करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही रेपो रेट 6.5 प्रतिशत ही रहेगी।

दूसरी ओर, RBI ने लोगों को नए लोन से जुड़ा एक तोहफा भी दिया है। जो लोग अब नया लोन लेंगे, उन्हें प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस या अन्य चार्ज अलग से नहीं भरने पड़ेंगे, बल्कि यह लोन के ब्याज में ही जुड़ जाएंगे।

---विज्ञापन---

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मौद्रिक नीति कमेटी की बैठक में रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया। हर 2 महीने में RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होती है। रेपो रेट में पिछले साल 8 फरवरी को बढ़ोतरी की गई थी। तब इसमें 0.25 फीसदी का इजाफा किया गया था।

RBI गवर्नर ने कहा कि उसके बाद अब तक रेटो रेट स्थिर है। ऐसे में GDP ग्रोथ 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। क्योंकि रेपो रेट, बैंक लोन की EMI पर सीधा असर डालती है, इसलिए लोन की EMI भी महंगी नहीं होगी। सुनें RBI गवर्नर  का फैसला…

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2024 12:25 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola