हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तबीयत बिगड़ने पर क्या बोले रतन टाटा, अस्पताल से बयान जारी कर दिया अपडेट

Ratan Tata Health Update: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म होने के बाद बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि रतन टाटा एकदम ठीक हैं और कुछ मेडिकल चेक-अप्स के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

विज्ञापन
Ratan Tata

Ratan Tata Health Update: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अपनी तबीयत को लेकर बयान जारी किया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच के बाद टाटा की ओर से कहा गया है कि वे ठीक हैं। और रूटीन जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। रतन टाटा ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने बयान में कहा कि अपनी तबीयत से जुड़ी अफवाहों की जानकारी मुझे है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये सभी दावे गलत हैं। इस समय उम्र संबंधी चेक अप्स और उससे जुड़ी दूसरी मेडिकल कंडीशन की जांच करवा रहा हूं। आपके चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। मैं ठीक हूं और पब्लिक के साथ मीडिया से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा को रात के 12.30 से 1 बजे के बीच अस्पताल ले जाया गया। खबरों के मुताबिक टाटा के ब्लड प्रेशर में गिरावट देखी गई थी। टाटा को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसके बाद ही सोमवार की दोपहर टाटा की ओर से बयान जारी किया गया।

विज्ञापन

बता दें कि रतन टाटा की उम्र 86 साल है। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शाहरुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में इंटेंसिव केयर स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। रतन टाटा ने बयान जारी करते हुए कहा कि मेरे बारे में सोचने के लिए आप सबका शुक्रिया।

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola