Public Provident Fund Scheme: आम ग्राहकों को लुभाने के लिए बैंक अक्सर एक के बाद एक प्लान लाते रहता है। इसी कड़ी ने देश के दूसरे नंबर का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएनबी (PNB) अपने पीपीएफ ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है, जिसमें लोगों को सरकारी योजना में ज्यादा फायदा मिल सकता है।

पीएनबी ने ट्वीट कर किया ये बड़ा ऐलान

पीएनबी ने PPF Scheme में पैसा लगाने वालों को खास तोहफा दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि आपकी बचत में न केवल वृद्धि होगी, बल्कि आपको कर में भी छूट मिलेगी। इसके साथ ही, बैंक ने इसका इशारा करते हुए कहा है कि अब पीपीएफ में निवेश करने के लोगों को बैंक के ब्रांच में जाने की भी जरूरत नहीं होगी। अब निवेशक घर बैठे ही ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकेंगे।

विज्ञापन

महज 500 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

आपको बता दें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund Scheme) स्कीम में आप 500 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम के तहत आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक खाता खुलवा कर निवेश कर सकते हैं। फिलहाल 1 जनवरी 2023 से सरकार इस योजना में 7.1 फीसदी की ब्याज दर से ब्याज दे रही है और यह 15 साल में मैच्योर होती है।

विज्ञापन

निवेश की अविधि बढ़ाने का भी है विकल्प

इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि निवेशक (Public Provident Fund Scheme) इसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ा भी सकता है। इसके लिए महज आवेदन करना होता है। इसके साथ ही खाता धारकों के पास अपना कंट्रिब्यूशन जारी रखने या फिर बंद करने का भी विकल्प होता है।

विज्ञापन

निवेश पर टैक्स में भी मिलता है छूट

इतना ही नहीं पीपीएफ योजना (Public Provident Fund Scheme) निवेश करने वालों को टैक्स में छूट का भी लाभ मिलता है। आयकर विभाग की सेक्शन 80C के तहत निवेशकों को टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है। साथ ही ब्याज के रुपये में कमायी गई रकम भी टैक्स मुक्त होती है। इस योजना के तहत 5 साल पूरे होने पर निवेशक लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक लिंक पर जाएं

पीपीएफ योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप पीएनबी की आधिकारिक लिंक https://www.pnbindia.in/public-provident-fund.html पर भी जा सकते हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ