पता है? थाईलैंड ही नहीं, इन देशों में भी भारतीयों को मिलता है E-Visa, यहां देखें पूरी लिस्ट

Foreign Countries provide E-Visa to Indians: साउथ-ईस्ट एशियाई देश थाईलैंड ने भारतीयों के लिए ई-वीजा सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड समेत आप 35 देशों में ई-वीजा का लाभ उठा सकते हैं।

Foreign Countries provide E-Visa to Indians

Foreign Countries provide E-Visa to Indians: विदेश और खासकर साउथ-ईस्ट एशिया घूमने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। थाईलैंड ने भारतीयों के लिए ई-वीजा की सुविधा शुरू करने की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी 2025 से थाईलैंड जाने वाले भारतीय ई-वीजा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

14 दिन में मिलेगा ई-वीजा

द रॉयल थाईलैंड एंबेसी के अनुसार 14 दिन के भीतर भारतीयों को ई-वीजा मुहैया करवाया जाएगा। यह वीजा 60 दिन के लिए मान्य होगा। हालांकि थाईलैंड के अलावा भी कई देश भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा देते हैं। इस लिस्ट में थाईलैंड समेत 35 देशों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
 भारतीयों को E-Visa देने वाले देश  कितने दिन का समय
अर्मेनिया 21-120 दिन
अजरबैजान 30 दिन
बहरीन 14 दिन
बारबाडोस 30-90 दिन
बेनिन –
कंबोडिया 30 दिन
कोलंबिया –
कोट द आईवोर –
जिबूती 15-90 दिन
इथोपिया 30 दिन
जॉर्जिया 30-120 दिन
कजाकिस्तान 30 दिन
केन्या 90 दिन
किर्गिस्तान –
लेसोथो 44-180 दिन
मलेशिया 30 दिन
मालडोवा 90-180 दिन
म्यांमार 28-70 दिन
न्यूजीलैंड 1-3 साल
पपुआ न्यू गिनी 30 दिन
रूस 8 दिन
सेंट लूसिया 6 हफ्ते
सेंट विंसेंट 30 दिन
दक्षिण कोरिया 5 साल
सिंगापुर 30-90 दिन
श्रीलंका 30 दिन
सुरिनाम 90 दिन
ताईवान –
ताजिकिस्तान 45-90 दिन
तंजानिया 90 दिन
थाईलैंड 90 दिन
यूगांडा 90 दिन
उज्बेकिस्तान 30 दिन
वियतनाम 30-60 दिन
जाम्बिया 90 दिन

 

E-Visa के लिए कैसे करें अप्लाई?

भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट रखने वाले लोग इन 35 देशों में ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए 5 स्टेप्स को फॉलो करें।

विज्ञापन

1. आप जिस देश में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उसकी आधिकारिक दूतावास की वेबसाइट पर जाएं।

2. ई-वीजा के लिए आवेदन पत्र भरें और मांगे गए डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोट कर दें।

विज्ञापन

3. ई-वीजा के लिए मांगी गई रकम का भुगतान करें। वीजा फीस जमा करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI की मदद ले सकते हैं।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके ईमेल पर कंफर्मेशन मेल आएगा।

विज्ञापन

5. कुछ दिनों के भीतर आपका ई-वीजा आपको ईमेल पर मिल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ