Success Story: 12वीं में हुए फेल, फिर मेहनत कर बने डॉक्टर, जानिए हैदराबाद के सबसे अमीर शख्स की कहानी

हैदराबाद के जाने माने डॉक्टर मुरली कृष्ण प्रसाद डिवी आज शहर के सबसे अमीर आदमी है। मगर क्या आप जानते हैं कि वो एक बार 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। आइए इनकी कहानी के बारे में जानते हैं।

Murli Krishna
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर था परिवार

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे डॉ. डिवी का परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था। वह 13 भाई बहनों में सबसे छोटे थे, ऐसे में उनको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आर्थिक समस्याओं और अन्य परेशानियों के चलते वे अपनी 12वीं की परीक्षा में भी फेल हो गए थे।

विज्ञापन

हालांकि अपनी लगन और मेहनत से जल्द ही अपनी पढ़ाई पूरी कर ली और बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स को पूरा करके 1975 में एक ट्रेनी के तौर पर वार्नर हिंदुस्तान में शामिल हुए।  डॉ. डिवी ने इसके बाद अमेरिका में अवसरों की तलाश की और केवल 7 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 600 रुपये लेकर वहां पहुंच गए। हालांकि बाद में उन्हें एक फैमिली इमरजेंसी के कारण वापस भारत आना पड़ा। इसके बाद  उन्होंने 1984 में डॉ. कल्लम अंजी रेड्डी के साथ मिलकर केमिनोर ड्रग्स को एक्वायर किया।

विज्ञापन

डिवी रिसर्च सेंटर की स्थापना

कड़ी मेहनत और लगन से काम करते हुए 1990 में डॉ. डिवी ने डिवी रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। यह एक ऐसी कंपनी थी, जो मेडिसिन कंपनियों को टेक्नोलॉजी और कन्सल्टिंग सर्विस देती थी। 1994 में उन्होंने इसे डिवी लैबोरेटरीज में बदल दिया, जिसके लिए उन्होंन अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल किया। आज डिवी लैबोरेटरीज दुनिया भर में एक्टिव फॉर्मासुटिकल इनग्रीडियंस  (API) के टॉप 3 मैन्युफैरक्चरर में है। यह गठिया, डिप्रेशन और मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के लिए मेन कंपोनेंट का प्रोडक्शन करती है।

हालांकि 2017 में कंपनी को इस अहम चुनौती का सामना करना पड़ा जब  विशाखापत्तनम फैसिलिटी पर FDA ने बैन लगा दिया था। हालांकि 6 महीने में ही इस समस्या को दूर कर लिया गया। अब डिवी लैबोरेटरीज ग्रीन केमिस्ट्री के क्षेत्र में प्रवेश कर रही है और मोटापे के लिए GLP-1 पेप्टाइड्स जैसे उपचारों की खोज कर रही है। ग्रीन केमिस्ट्री एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जिसके तहत रिजल्ट कमिकल और प्रोसेस को कम खतरनाक और अधिक सटीक बनाने का प्रयास किया जाता है। इससे पर्यावरण और इंसान दोनों के नुकसान कम होता है। 1530 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल के साथ डॉ. डिवी आप ग्लोबल फार्मास्युटिकल लीडर के रूप में सामने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ