Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

[LIVE Updates] PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान की 22वीं किस्त आई या नहीं? ऐसे चेक करें

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: देश भर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज 13 मार्च 2026 का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुवाहाटी (असम) से एक सिंगल क्लिक के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर रहे हैं. इस योजना के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी. अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह र‍िपोर्ट आपके लिए है. आइए, जानते हैं पूरी प्रक्रिया.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 13, 2026 16:59 IST
क‍िसानों के चेहरे पर आएगी मुस्‍कान

PM Kisan Yojana 22nd Installment Live Updates: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पिटारा खोल रहे हैं. इस योजना के तहत करोड़ों किसानों के खातों में आज 2000 की सौगात कुछ ही देर में पहुंचनी शुरू हो जाएगी. लेकिन रुकिए, क्या आप जानते हैं कि हर किसान को 2000 रुपये ही मिलेंगे या किसी-किसी के खाते में इस बार डबल राशि आने वाली है? इतना ही नहीं, इस बार भी लाखों किसानों की किस्त तकनीकी खामियों के चलते अटक सकती है. आखिर आपका स्टेटस FTO Processed है या Pending? क्या आपका आधार बैंक खाते से सही तरीके से लिंक है?

अगर आप भी अपने खेत-खलिहान की कमाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए एक मास्टर गाइड है. इस ब्लॉग में हम न केवल किस्त चेक करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे, बल्कि उन वजहों का भी पर्दाफाश करेंगे, जिनकी वजह से कई किसानों को इस बार खाली हाथ लौटना पड़ सकता है. चलिए, सीधे चलते हैं अपनी किस्त का हिसाब चेक करने.

---विज्ञापन---

PM Kisan 22nd Installment: कब जारी होगी ?

पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त आज 13 मार्च को जारी हो रही है. शाम 5 बजे इसे जारी क‍िया जा सकता है. आप 5 बजे के बाद अपना अकाउंट चेक कर सकते हैं.

PM Kisan: क‍िसानों के खाते में क‍ितनी रकम आएगी ?
इस योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है.

---विज्ञापन---

PM Kisan Beneficiary Status Online: स्‍टेटस कैसे चेक करें ?
अगर आप देखना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो ये तरीके अपनाएं:

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन को ढूंढें.
Know Your Status पर क्लिक करें, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें.
आपके सामने आपकी पिछली और आने वाली किस्त का पूरा स्टेटस आ जाएगा.

बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List) कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके गांव में किसे-किसे लाभ मिला है:

वेबसाइट पर Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें.
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
Get Report पर क्लिक करें. आपके पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.

कौन है इस योजना के लिए पात्र (Eligibility)?

  • भारतीय नागरिक: आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
  • भूमिधारक किसान: वे किसान परिवार जिनके पास खेती योग्य भूमि है.
  • छूट: इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के किसान शामिल हैं (बशर्ते जमीन खेती योग्य हो).

संस्थागत भूस्वामी, आयकर दाता, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (10,000 से अधिक पेंशन वाले) और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर इस योजना के दायरे में नहीं आते.

क्यों नहीं आती किस्त?
लाखों किसानों की किस्त इन गलतियों की वजह से अटक जाती है:

  • e-KYC पेंडिंग: यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो पैसा नहीं आएगा.
  • आधार-बैंक लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI से मैप होना जरूरी है.
  • लैंड सीडिंग (Land Seeding): अगर रेवेन्यू रिकॉर्ड में आपकी जमीन का डेटा अपडेट नहीं है.
  • नाम में अंतर: आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम का मेल न खाना.
  • गलत बैंक डिटेल: IFSC कोड या अकाउंट नंबर में टाइपिंग मिस्टेक.

16:59 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: कुछ देर में ही जारी होने वाली है क‍िस्‍त

PM मोदी शाम 5 बजे गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9.32 करोड़ किसानों को धनराशि हस्तांतरित करेंगे.

14:41 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: तकनीकी सुगमता

किसानों की सहायता के लिए PM-KISAN मोबाइल ऐप और किसान-ई-मित्र चैटबॉट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

14:39 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पारदर्शिता

भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding), NPCI मैपिंग और e-KYC को अनिवार्य किया गया है.

14:39 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: लाभार्थी आधार

शुरुआत में यह केवल छोटे और सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर तक भूमि) के लिए थी, लेकिन बाद में 1 जून 2019 से इसे सभी भूमिधारक किसान परिवारों के लिए खोल दिया गया.

14:37 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: वित्तीय लाभ

पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में हर चार महीने (quadrimester) में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है.

14:37 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live:इस सरकारी योजना का उद्देश्य

छोटे और सीमांत किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना, ताकि उन्हें साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके.

14:36 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: कब हुई शुरुआत

इस योजना को 1 दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया है, जबकि आधिकारिक तौर पर इसे 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लॉन्च किया गया था.

14:35 (IST) 13 Mar 2026
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: सरकार की DBT योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में से एक है.

First published on: Mar 13, 2026 02:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.