पीएम किसान सम्मान निधि योजना; पहली किस्त से 18वीं किस्त तक कितने किसानों ने उठाया लाभ?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम इस किस्त को 5 अक्टूबर को रिलीज करने वाले हैं। इसके तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

PM kisan samman nidhi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में कुछ रकम भेजी जाती है। ये रकम किस्तों में दी जाती है। जब से इस स्कीम की शुरुआत हुई है तब से अब तक 17 किस्तें आ चुकी हैं। अब 5 अक्टूबर को इसकी 18वीं किस्त आने वाली है। किसानों के लिए क्यों और कब इस योजना की शुरुआत हुई थी? अब तक कितने पैसे इस योजना के तहत दिए जा चुके हैं? पढ़िए सबकुछ।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान योजना को किसानों और उनके परिवारों को सहायता देने के लिए शुरू किया गया था। पहले इस योजना को तेलंगाना सरकार ने रायथु बंधु योजना नाम से लॉन्च किया था। जिसमें किसानों को सीधे इसकी रकम दी जाती थी। उस समय खाते में पैसे नहीं आते थे। इसके बाद 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट में इस योजना को राष्ट्रव्यापी परियोजना के तौर पर लागू कर दिया गया। पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को 4 में 3 किस्तें दी जाती हैं, जिसमें दो-दो हजार रुपये मिलते हैं।

18 किस्तों तक कितने रुपये बांटे गए?

इस योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18वीं किस्त में 20 हजार करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। पहली किस्त से अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक,  11 करोड़ से ज्यादा किसान इसका लाभ ले रहे हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो ये ऐसा राज्य है जहां पर इस योजना के तहत सबसे ज्यादा रुपये दिए गए।


आपको बता दें कि इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। इसमें वह किसान शामिल हैं जिसने पास खेती करने के लिए जमीन है। ये जमीन 2 हेक्टेयर तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ