Petrol Diesel Price Today 4 August 2024: भारतीय तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट के बेस पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज यानी 4 अगस्त रविवार को भी हर दिन की तरह ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इसमें राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। बता दें कि टैक्स के कारण रेट में बदलाव देखने को मिलता है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! सरकारी तेल कंपनियों ने 4 अगस्त, 2024 को पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए हैं और इसमें कमी देखने को मिली है।
बता दें पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर डिपेंड करती हैं जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की नीतियां और वैट जैसी कर दरें। चलिए जानें आज आपके शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?
महानगरों में प्रति लीटर पेट्रोल के रेट
- दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।
- मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।
- कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये है।
- चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये है।
- बेंगलुरु में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये है।
महानगरों में प्रति लीटर डीजल के रेट
- दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
- मुंबई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
- कोलकाता में प्रति लीटर डीजल की कीमत 91.76 रुपये है।
- चेन्नई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।
- बेंगलुरु में प्रति लीटर डीजल की कीमत 88.95 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Jio के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान, दिन भर चलाएं इंटरनेट!
लखनऊ और कानपुर में नए भाव
- लखनऊ: लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.86 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- कानपुर: कानपुर में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें लखनऊ के बराबर ही हैं, यानी 94.50 रुपये प्रति लीटर और 88.86 रुपये प्रति लीटर।
अन्य शहरों में भी कीमतें हुई कम
लखनऊ और कानपुर के अलावा, प्रयागराज, मथुरा, वाराणसी और अयोध्या जैसे अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है।
- प्रयागराज: पेट्रोल 94.46 रुपये/लीटर, डीजल 88.74 रुपये/लीटर
- मथुरा: पेट्रोल 94.08 रुपये/लीटर, डीजल 87.25 रुपये/लीटर
- वाराणसी: पेट्रोल 95.05 रुपये/लीटर, डीजल 88.24 रुपये/लीटर
- अयोध्या: पेट्रोल 94.28 रुपये/लीटर, डीजल 87.45 रुपये/लीटर
SMS से ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव
- इंडियन ऑयल: 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिनकोड लिखकर SMS करें।
- भारत पेट्रोलियम: 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिनकोड लिखकर SMS करें।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 9222201122 नंबर पर HPPrice और अपने शहर का पिनकोड लिखकर SMS करें।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
12 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines